लाइव न्यूज़ :

मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एचडीएफ़सी, मास्टर कार्ड के खिलाफ कार्रवाई : दास

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई छह अगस्त रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि एचडीएफ़सी बैंक, मास्टरकार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस के खिलाफ कार्रवाई नियामक के दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने निजी क्षेत्र के एचडीएफ़सी बैंक पर सेवाओं में लगातार बाधाओं के कारण किसी भी तरह नए कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी थी।

उसने मास्टरकार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस से भी डाटा स्थानीयकरण के संबंध में गैर-अनुपालन के लिए कोई नया कार्ड जारी नहीं करने के लिए कहा है।

दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘जब भी आरबीआई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन होगा, तो नियामक के तौर पर हमारी जिम्मेदारी अनुपालन सुनिश्चित करने की होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरबीआई द्वारा लिए गए यह कदम नियामक के दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ उन्होंने किसी भी निजी संस्था को लेकर टिपण्णी से इनकार करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक तब ही प्रतिबन्ध लगाता है जब जरूरत होती है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंक, कार्ड कंपनी या किसी भी गैर-बैंक ऋणदाता से नियामक के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। नियामक के तौर पर आरबीआई का काम दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना और इनका उल्लंघन होने पर कार्रवाई करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें