लाइव न्यूज़ :

Ac cabin in trucks: केबिन में एसी लगाना जरूरी, मसौदा अधिसूचना को मंजूरी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्रक चालकों को दी खुशखबरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 14:13 IST

Ac cabin in trucks: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रकों के केबिन में एसी को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी गई। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देड्राइवरों को आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने के मामले में मील का पत्थर है।दक्षता में सुधार होगा और ड्राइवर की थकान की समस्या का भी समाधान होगा।भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Ac cabin in trucks: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ट्रकों में वातानुकूलित (एसी) केबिन अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि तैयार मसौदा में एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रक शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रकों के केबिन में एसी को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी गई। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” ट्रकों की एन2 और एन3 श्रेणी भार वहन क्षमता को बताता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों को आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने के मामले में मील का पत्थर है।

इससे उनकी दक्षता में सुधार होगा और ड्राइवर की थकान की समस्या का भी समाधान होगा। नितिन गडकरी ने पिछले महीने कहा था कि ट्रक चालक भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी कामकाजी परिस्थितियों और मन: स्थिति से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि ‘ट्रकों में एसी केबिन को जल्द ही अनिवार्य किया जाएगा।’  

टॅग्स :नितिन गडकरीRoad Construction DepartmentRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतपर्यावरण-अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ती दुनिया 

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम