लाइव न्यूज़ :

एफसीआई के डिपो में करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगे

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से अपने करीब 500 डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) से भी भंडारण उद्देश्यों के लिए एफसीआई द्वारा किराए पर लिए गए गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "सीडब्ल्यूसी ने सूचना दी है कि सीसीटीवी कैमरे के लाइव वेब फीड की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और काम 31 अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है।"

ये कैमरे डिपो की सभी महत्वपूर्ण जगहों पर लगाए गए हैं जिनमें मुख्य द्वार, वे ब्रिज, शेड एंट्री और निकास द्वार सहित अन्य जगह शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक एफसीआई के स्वामित्व वाले 501 डिपो पर सीसीटीवी की लाइव फीड उपलब्ध है जिनमें से 440 डिपो एफसीआई को वेबसाइट पर सीधे लिंक के जरिए देखे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बाकी 61 डिपो ऐप आधारित सोल्यूशन के जरिए देखे जा सकते हैं। लाइव फीड देखने के लिए लिंक एफसीआई वेबसाइट पर मौजूद 'सी योर डिपो' (अपने डिपो को देखें) टैब पर उपलब्ध है।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी लगने से कर्मचारियों में ज्यादा जिम्मेदारी की भावना पैदा हुई है और इससे कामकाज की प्रभावशीलता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?