लॉकडाउन के चलते उड़ानें रद्द होने के लिए 74.3 प्रतिशत यात्रियों को 3,200 करोड़ रुपये किए वापस

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:59 IST2020-12-11T22:59:32+5:302020-12-11T22:59:32+5:30

74.3 percent passengers returned Rs 3,200 crore for cancellation of flights due to lockdown | लॉकडाउन के चलते उड़ानें रद्द होने के लिए 74.3 प्रतिशत यात्रियों को 3,200 करोड़ रुपये किए वापस

लॉकडाउन के चलते उड़ानें रद्द होने के लिए 74.3 प्रतिशत यात्रियों को 3,200 करोड़ रुपये किए वापस

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान रद्द हुई उड़ानों के लिए 74.3 प्रतिशत यात्रियों को 3,200 करोड़ रुपये का यात्रा किराया वापस किया गया।

उच्चतम न्यायालय ने एक अक्टूबर को अपने आदेश में 25 मार्च से 24 मई के बीच रद्द हुए हवाई यात्रा टिकटों की पूर्ण राशि तत्काल यात्रियों को वापस करने के निर्देश दिए थे। लॉकडाउन के चलते इस अवधि में देश में सभी नियमित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद था।

मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कुल 55,23,940 टिकटों में से 74.3 प्रतिशत के लिए 3,200 करोड़ रुपये की राशि वापस कर दी गयी है। बाकी की वापसी अभी प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 74.3 percent passengers returned Rs 3,200 crore for cancellation of flights due to lockdown

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे