लाइव न्यूज़ :

59 प्रतिशत पुरुष कर्मचारियों की राय, काम के दबाव से निजी जिंदगी पर असर: सर्वे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:48 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई कोविड-19 महामारी की वजह से घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) एक नई सामान्य स्थिति बन गई है। ऐेसे में एक सर्वे में 59 प्रतिशत पुरुष कर्मचारियों ने कहा है कि कार्य संबंधी दबाव से उनकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही है।

जॉब साइट स्कीकी मार्केट नेटवर्क के एक सर्वे के अनुसार महामारी जारी है और अब इसकी तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है, ऐसे में शारीरिक के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सर्वे में शामिल 59 प्रतिशत पुरुष कर्मियों ने कहा कि काम के दबाव की वजह से उनकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही है। ऐसा कहने वाली महिलाओं की संख्या 56 प्रतिशत थी।

सर्वे के अनुसार घर से काम के बीच कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है और उन्हें नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य और निजी जीवन प्रभावित हो रहा है।

स्कीकी मार्केट नेटवर्क ने देश के महानगरों में 20 से 26 जून के दौरान 2,500 भागीदारों के बीच यह सर्वे किया है।

सर्वे में शामिल सिर्फ 23 प्रतिशत पुरुषों ने कार्यस्थल के माहौल के बारे में कहा कि वे अपने निरीक्षक पर भरोसा कर सकते हैं।

सर्वे में शामिल 20 प्रतिशत पुरुषों का मानना था कि उन्हें कार्यस्थल पर समर्थन नहीं मिलता। ऐसा सोचने वाली महिलाओं की संख्या 16 प्रतिशत थी।

सर्वे में 68 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि कार्य के घंटों के दौरान कई बार मन विचलित होता है। वहीं 77 प्रतिशत महिलाओं ने यही बात कही। इस दौरान रोजगार के नुकसान का भी लोगों पर भी दबाव बढ़ा है। रोजगार जाने की चिंता का भी दबाव बढ़ा है।

सर्वेक्षण के मुताबिक 22 प्रतिशत पुरुषों पर रोजगार नुकसान से प्रभाव पड़ा है जबकि 60 प्रतिशत अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिखे। वहीं दूसरी तरफ केवल 17 प्रतिशत महिलायें ही रोजगार छूट जाने की वजह से प्रभावित दिखीं और 27 प्रतिशत ही भविष्य को लेकर चिंतित थी।

सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि काम के बोझ की यदि बात की जाये तो केवल 30 प्रतिशत ने ही इसे मुद्दा बताया है वहीं 25 प्रतिशत ने कहा कि काम को लेकर उम्मीदें उनकी क्षमता से कहीं ज्यादा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू