लाइव न्यूज़ :

कार्यस्थल पर खराब तकनीकी सुविधाओं के कारण 40% भारतीय कर्मचारी नौकरी छोड़ने की तैयारी में हैं: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2023 14:32 IST

कंपनियों में मिल रही सुविधाओं से अब कर्मचारी काफी परेशान हो गए हैं। इसी कारण एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अब अगले 6 माह में 40 फीसदी भारतीय कर्मचारी नौकरी छोड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार अगले 6 महीने में 40 फीसदी भारतीय नौकरी छोड़ सकते हैंइस बात को कंपनी ज्वाइन करने से पहले कर्मचारी अपनी प्राथमिकता में रखते हैंआखिर में उन्हें कार्यस्थल पर कैसी सुविधा मिलेगी, जिसके बाद वो अपना काम सही से कर पाएं

नई दिल्ली: बुधवार को एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चला है कि 40 फीसदी भारतीय कर्मचारी अगले 6 महीने तक नौकरी छोड़ सकते हैं। इसका कारण यह माना गया है कार्यालय में उन्हें उचित तकनीक वाले उपकरण नहीं मुहैया कराए जा रहे हैं।  

सॉफ्टवेयर प्रमुख एडोब के अनुसार, अधिकारी (93 फीसदी) और कर्मचारियों (87 फीसदी) का मानना है कि खराब प्रौद्योगिकी के कारण कंपनियों की उत्पादकता भी कम हो गई है। भारत में अधिकांश कर्मचारियों का मानना है कि प्रोद्योगिकी बहुत हद तक उन्हें आने वाले किसी कंपनी के ऑफर पर निर्भर करती है। वहीं, बहुत लोगों का कहना है कि यह काफी संजीदा (34 फीसदी) है और (50 फीसदी) पहली प्राथमिकता पर रहता है। 

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की बात आती है तो 98 फीसदी भारतीय श्रमिकों ने कहा कि जेनरेटिव एआई सहायक और चमत्कारी है, जबकि 94 फीसदी ने ऑटेमेशन के बारे में यही बात कही। जबकि, अच्छा जानकारी रखने वाले बहुत से कर्मचारियों (88 फीसदी) और अधिकारी (94 फीसदी) मानते हैं कि उनकी कंपनियों को जेनरेटिव एआई का लाभ उठाना चाहिए, लेकिन इसमें से 6 फीसदी अभी भई झिझक रहे हैं। इसके अलावा ये भी देखा गया है कि इनका उपयोग करने में सुरक्षा कारणों से कंपनियां इन्हें नहीं चुन रही है और अधिकारियों की इसके प्रति विपरीत रवैया, व्यापक समझ की कमी भी इसके आड़े आ रही है।  

एडोब इंडिया में डिजिटल मीडिया बिजनेस के वरिष्ठ निदेशक और प्रमुख गिरीश बालाचंद्रन ने कहा, "काम पर ऑटोमेशन और एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव को कम करके नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि उनमें पारंपरिक कार्य में तेजी लाकर क्रांति लाने की शक्ति है।" उचित तैयारी के साथ, संगठन आगे बढ़ सकते हैं। एक ऐसा भविष्य जहां उत्पादकता वास्तव में बढ़ेगी, प्रत्येक कर्मचारियों के लिए अच्छा रहेगा।"

भारतीय आईटी प्रमुख कंपनी इंफोसिस 500 कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के बारे में विचार कर रही है। यह बात तब सामने आ रही है जब कंपनी ने यूरोपीय देश बुल्गारिया में अपना ऑफिस में विस्तार दिया है। 

यूबीसॉफ्ट असैसिन्स क्रीड और फार क्राई के लिए मशहूर फ्रांसीसी वीडियो गेम कंपनी ने कॉर्पोरेट पुनर्गठन के बीच लगभग 124 कर्मचारियों की छंटनी कर दी। 

इसके साथ ही रिपोर्ट की मानें तो 94 फीसदी कर्मचारी मानते हैं कि अब उनकी कंपनियों को एआई का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, 56 फीसदी कंपनी ऐसा कर भी रही है। यह रिपोर्ट निदेशक या उनसे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत 626 अधिकारियों और 1,385 कर्मचारियों पर सर्वे से सामने आई है।

टॅग्स :भारतबिजनेसOffice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी