लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई रिकॉड तोड़ गिरावट, इन वजहों से रुपया हो रहा कमजोर

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2018 10:20 IST

लगातार तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पूंजी निकासी जारी रहने के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा के लिए मजबूत मांग के चलते रुपया निचले स्तर पर पहुंच रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: बुधवार को ही पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73 के पार चला गया था। इसके बाद गुरुवार को बाजार खुलने के तुरंत बाद ही रुपये में गिरावट बढ़ी और 73.70  प्रति डॉलर के स्तर तक फिसल गया। यह अबतक का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 73.34 रुपये पर पहुंच गया था।

इन वजहों से रुपए में आई कमजोरी

लगातर रुपये में कमजोरी चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, लगातार तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पूंजी निकासी जारी रहने के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा के लिए मजबूत मांग के चलते रुपया निचले स्तर पर पहुंच रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार का भी असर मार्केट पर दिख रहा है।

उधर, तुर्की में इकनोमिक क्राईसस ने भी भारतीय रुपये पर दबाव डाला है। केवल भारत की नहीं बल्कि दुनियाभर में कई प्रमुख करंसी में लगातार कमजोरी देखी जा रही है।

इस साल लगभग 11 फीसदी कमजोर हुआ रुपये 

इस साल लगातार रुपये के मूल्य में गिरावट देखी गई है। आकड़े बताते हैं कि इस साल रुपये लगभग 11 फीसदी से ज्यादा कमजोर दर्ज हो चुका है। वहीं बीते वर्ष  लगभग 6 फीसदी की तेजी से गिरावट दर्ज कराई गई थी।

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती