लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: नीरव मोदी के घर सीबीआई-ईडी की छापेमारी, करोड़ों की एंटीक ज्वैलरी जब्त

By भारती द्विवेदी | Updated: March 24, 2018 13:07 IST

नीरव मोदी के घर समुद्र महल में शुक्रवार (23 मार्च) को शुरू हुई ये तलाशी तीन दिनों तक चलने वाली है।

Open in App

मुंबई, 24 मार्च: सीबीआई और ईडी (प्रर्वतन निदेशालय) शुक्रवार (23 मार्च) से हीरा व्यपारी नीरव मोदी के घर मुंबई स्थित घर समुद्र महल को खंगाल रही है। जहां दोनों ही टीमों को करोड़ों की लागत वाली पेंटिंग, एंटीक गहने और पैसे मिले हैं। नीरव मोदी के घर से मिली घड़ी की कीमत 1.40 करोड़ बताई जा रही हैं। वहीं 10 करोड़ की अंगूठी मिली है। इन सारे समानों को सीबीआई और ईडी ने जब्त कर लिया है। सीबीआई और ईडी की तरफ से ये तलाशी तीन दिनों तक चलने वाली है। 

 

बता दें कि सीबीआई ने इसी साल 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। 15 फरवरी को पीएनबी ने सीबीआई से शिकायत की कि ये जालसाजी 11300 करोड़ रुपये की है। उसके बाद सीबीआई ने मेहुल चौकसी और उनसी जुड़ी गीतांजली जेम्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ धोखाधड़ी करने के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों ही विदेश जा चुके हैं। नीरव मोदी गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड का संस्थापक है। उसकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं। 

24 फरवरी को, भारत सरकार ने दोनों के पासपोर्ट को रद्द कर दिए थे। जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व सीबीआई के अलग-अलग कार्रवाइयों में आरोपियों के हजार करोड़ रुपये तक की संपत्ति जब्त कर ली है। और अभी लगातार सीबाआई और ई़डी के टीम दोनों के ठिकानों को खंगाल रही है।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)प्रवर्तन निदेशालयसीबीईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम