लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार पीएलआई के तहत फॉक्सकॉन, फ्लेक्स, जेबिल, सनमीना सहित 29 कंपनियों ने पंजीकरण किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:27 IST

Open in App

(प्रसून श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, 24 जून वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनियां फॉक्सकॉन, फ्लेक्स, जेबिल सर्किट, सनमीना एससीआई उन 29 कंपनियों में शामिल हैं, जिन्होंने दूरसंचार क्षेत्र के लिए 12,195 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत पंजीकरण कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि फॉक्सकॉन और उसकी सहायक कंपनी राइजिंग स्टार्स मोबाइल ने पीएलआई योजना की परियोजना प्रबंधन एजेंसी भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ अलग-अलग पंजीकरण कराया है।

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दूरसंचार पीएलआई में सभी प्रमुख वैश्विक निवेशकों की ओर से रुचि देखने को मिल रही है। फॉक्सकॉन, फ्लेक्स, जेबिल सर्किट, सनमीना एससीआई, नोकिया और कई कंपनियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। बुधवार तक कुल 29 कंपनियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। अभी भी लगभग एक सप्ताह की समयसीमा बाकी है। हमें और कंपनियों के आने की उम्मीद है।’’

जेबिल सर्किट भारत में एरिक्सन के लिए दूरसंचार गियर बनाती है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक स्वीडिश फर्म ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है।

घरेलू दूरसंचार गियर विनिर्माता एचएफसीएल और कोरल टेलीकॉम ने भी दूरसंचार पीएलआई योजना के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि आईटीआई लिमिटेड, डिक्सन टेक्नालॉजीज, तेजस नेटवर्क भी योजना के लिए पंजीकरण करने की योजना बना रहे हैं।

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए पीएलआई योजना को 24 फरवरी, 2021 को अधिसूचित किया था। इसके तहत पांच साल में 12,195 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

भारत में दूरसंचार उपकरण विनिर्माण की योजना के तहत 2.44 लाख करोड़ रुपये के उपकरणों के विनिर्माण की उम्मीद है। इससे करीब 40,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें