लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजना से जुलाई में 13.21 लाख नये सदस्य जुड़े

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से इस साल जुलाई में 13.21 लाख नये सदस्य जुड़े। जबकि इससे पूर्व माह जून में 10.58 लाख सदस्य जुड़े थे। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गयी जो मोटे तौर पर देश के संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को बयां करता है।

ताजा आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट का हिस्सा है।

आंकड़ों के अनुसार सकल रूप से ईएसआईसी की योजना से अप्रैल में 10.72 लाख, मई में 8.87 लाख और जून में 10.58 लाख नये सदस्य जुड़े। यह बताता है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिये राज्यों के स्तर पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के बाद से योजनाओं से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ी है यानी नये लोगों को नियमित वेतन पर रोजगार प्राप्त हो रहा है।

कोविड महामारी की दूसरी लहर इस साल अप्रैल के मध्य में आयी। उसके बाद राज्यों ने महामारी की रोकथाम के लिये ‘लॉकडाउन’ लगाया।

एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में ईएसआईसी की योजनाओं से जुड़ने वाले नये अंशधारकों की कुल संख्या 1.15 करोड़ रही जो 2019-20 में 1.51 करोड़ और 2018-19 में 1.49 करोड़ थी। सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान करीब 83.35 लाख नये अंशधारक ईएसआईसी योजना से जुड़े थे।

रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2017 से जुलाई 2021 के दौरान ईएसआईसी से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 5.42 करोड़ रही।

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की योजनाओं से जुड़ने वाले नये अंशधारकों के आंकड़ों पर आधारित है।

एनएसओ अप्रैल 2018 से इस प्रकार के आंकड़े जारी कर रहा है। इसमें सितंबर 2017 से आंकड़े लिये गये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जुलाई में 14.65 लाख नये अंशधारक जुड़े। यह जून 2021 के 11.16 लाख से अधिक है। इसमें कहा गया है कि सितंबर 2017 से फरवरी 2021 के दौरान करीब 4.51 करोड़ (सकल) नये अंशधारक ईपीएफओ योजना से जुड़े।

‘भारत में पेरोल (नियमित वेतन पर रखे गये लोग) रिपोटिंग: रोजगार परिदृश्य-जुलाई 2021’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि सदस्यों की संख्या विभिन्न स्रोतों से ली गयी है, ऐसे में आंकड़ों में दोहराव हो सकता है और अनुमान को जोड़ा नहीं जा सकता।

एनएसओ ने यह भी कहा कि रिपोर्ट संगठित क्षेत्र में रोजगार के स्तर के बारे में अलग-अलग परिदृश्य को बताती है और यह समग्र रूप से नौकरी का आकलन नहीं करती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?