लाइव न्यूज़ :

दिसंबर, 2020 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 1.3 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में दिसंबर, 2020 में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। दिसंबर, 2019 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन अवधि में कोयला और बिजली को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के उत्पादन में गिरावट आई।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 10.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही थी।

दिसंबर, 2020 में कच्चे तेल का उत्पादन पिछले साल के समान महीने की तुलना में 3.6 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस का 7.2 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का 2.8 प्रतिशत, उर्वरक का 2.9 प्रतिशत, इस्पात का 2.7 प्रतिशत और सीमेंट का 9.7 प्रतिशत गिरा है।

वहीं कोयला उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 2.2 प्रतिशत रही है। एक साल पहले समान महीने में कोयला उत्पादन 6.1 प्रतिशत बढ़ा था। दिसंबर में बिजली उत्पादन में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में आठ बुनियादी उद्योगों का भारांश 40.27 प्रतिशत है।

सरकार ने सितंबर, 2020 के बुनियादी उद्योगों के आंकड़ों में संशोधन किया है। अब सितंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई गई है। वहीं पहले इसमें 0.1 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया गया था।

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने बुनियादी उद्योगों के आंकड़ों पर कहा कि यह हतोत्साहित करने वाला है कि बुनियादी उद्योगों का सूचकांक दिसंबर में लगातार तीसरे महीने नीचे आया।

उन्होंने कहा कि वाहन उत्पादन के आंकड़ों में सुधार तथा गैर-तेल वस्तुओं का निर्यात बढ़ने से हमें उम्मीद दिसंबर, 2020 में औद्योगिक उत्पादन 0.5 से 1.5 प्रतिशत बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें