लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा योजना से दिसंबर में 12.06 लाख नये सदस्य जुड़े

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना से दिसंबर 2020 में 12.06 लाख नये सदस्य जुड़े। इससे पूर्व माह नवंबर में 9.48 लाख अंशधारक जुड़े थे।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी यह आंकड़ा संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को बताता है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजना से जून 2020 में 8.87 लाख, मई में 4.89 लाख और अप्रैल में 2.63 लाख अंशधारक जुड़े थे। यह बताता है कि ‘लॉकडाउन’ में ढील के साथ ईएसआईसी की योजना से जुड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है।

जुलाई 2020 में कुल पूंजीकरण घटकर 7.63 लाख पर आ गया। हालांकि अगस्त में यह बढ़कर 9.5 लाख, सितंबर में 11.58 लाख और अक्टूबर 2020 में 12.06 लाख पर पहुंच गया।

सरकार ने पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से देश भर में ‘लॉकडाउन’ लगाया था।

एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में ईएसआई से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या सकल रूप से 1.51 करोड़ रही जो 2018-19 में 1.49 करोड़ थी।

सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान 83.35 लाख नये अंशधारक ईएसआईसी की योजना से जुड़े।

रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2017 से दिसंबर 2020 के दौरान कुल 4.63 करोड़ अंशधारक ईएसआईसी से जुड़े।

एनएसएओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े लोगों के ‘पेरोल’ यानी नियमित वेतन पर रखे जाने वाले आंकड़ों पर आधारित है।

इन संगठनों के ये आंकड़े अप्रैल 2018 से जारी किये जा रहे हैं। इसमें सितंबर 2017 से शुरू अवधि को लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या दिसंबर में 12.53 लाख रही जो नवंबर 2020 में 8.70 लाख था।

एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से दिसंबर 2020 के दौरान सकल रूप से 3.94 करोड़ नये अंशधारक कर्मचारी भविष्य निधि की योजना से जुड़े।

‘भारत में पेरोल रिपोर्ट:संगठित क्षेत्र में रोजगार परिदृश्य-दिसंबर 2020’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है चूंकि अंशधारकों की संख्या विभिन्न स्रोतों से ली गयी है, ऐसे में दोहराव की आशंका है और अनुमान को जोड़ा नहीं जा सकता।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिपोर्ट संगठित क्षेत्र में रोजगार को लेकर विभिन्न परिदृश्य के बारे में जानकारी देती है। लेकिन समग्र रूप से रोजगार का आकलन नहीं करती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू