लाइव न्यूज़ :

करगिल, लेह में 2017-18 से 1,000 इकाइयां स्थापित, 8200 से अधिक लोगों को मिला रोजगार: केवीआईसी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने सोमवार को कहा कि उसने करगिल और लेह में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत विभिन्न छोटी और मध्यम आकार की लगभग 1,000 विनिर्माण इकाइयां स्थापित की हैं। वर्ष 2017-18 से स्थापित इन इकाइयों के जरिये केवल साढ़े तीन साल की अवधि में ही स्थानीय युवाओं के लिए 8,200 से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।

केवीआईसी ने बयान में कहा कि उसने इन इकाइयों की मदद के लिये 2017-18 से 32.35 करोड़ रुपये जारी किये।

आयोग ने कहा कि लोहे और स्टील की वस्तुओं से लेकर सीमेंट ब्लॉक के विनिर्माण, वाहनों की मरम्मत, कपड़े की सिलाई, लकड़ी के फर्नीचर बनाने की इकाइयां, साइबर कैफे, ब्यूटी पार्लर और सोने के आभूषणों के निर्माण आदि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिनके लिये सहायता प्रदान की है।

केवीआईसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे स्थानीय लोगों को सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने में मदद मिली है। यहां तक कि 2020-21 के पहले 6 महीनों के दौरान, कोविड-19 लॉकडाउन के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में करगिल में 26 और लेह में 24 नई परियोजनाएं स्थापित करने में मदद उपलब्ध करायी गयीं, जिससे रोजगार का सृजन हुआ।’’

केवीआईसी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिये नोडल एजेंसी है।

बयान के अनुसार, ‘‘केवीआईसी ने 2017-18 से 2020-21 (30 सितंबर तक) के दौरान करगिल में 802 परियोजनाएं और लेह में 191 परियोजनाएं स्थापित की हैं। जिसमें करगिल में 6,781 और लेह में 1421 रोजगारों का सृजन हुआ। केवीआईसी ने करगिल में इन परियोजनाओं के लिए मार्जिन मनी के रूप में 26.67 करोड़ रुपये का वितरण किया, जबकि इसी अवधि के दौरान लेह क्षेत्र में 5.68 करोड़ रुपये दिये गये।’’

केंद्र सरकार लेह-लद्दाख के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा, ‘‘... करगिल और लेह ने विभिन्न विनिर्माण गतिविधियों को बनाए रखने की अपार क्षमता दिखाई है। यह क्षेत्र देश के बाकी हिस्सों से लगभग छह महीने तक कटा रहता है। हालांकि, ये इकाइयां इन क्षेत्रों में पूरे वर्ष सामानों की स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित करेंगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल