लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर से जोया अख्तर तक, बॉलीवुड की इन हस्तियों को मिला है Oscar से न्यौता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 11:27 IST

Open in App

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (ऑस्कर) ने खुद को और अधिक विस्तृत बनाने के प्रयासों के तहत फिल्म निर्देशक जोया अख्तर और अनुराग कश्यप तथा अभिनेता अनुपम खेर सहित 842 नए सदस्यों को इसका हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। अनुपम खेर लंबे समय से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने हॉलीवुड में 'होटल मुंबई' और 'द बिग सिक' में काम किया है। 

जोया अख्तर को निर्देशन कैटेगरी में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने हाल में 'गली ब्वॉय' का निर्देशन किया था, जबकि अनुराग कश्यप को शॉर्ट फिल्म्स एंड फीचर एनिमेशन वर्ग में आमंत्रित किया गया है। 'लंच बॉक्स' के राइटर-डायरेक्टर रितेश बत्रा भी नए आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं। 

भारतीय मूल के अभिनेता आर्ची पंजाबी और 'लेट नाइट' की निर्देशक निशा गंतारा भी शामिल हैं। विज़ुअल इफेक्ट्स वर्ग के लिए आमंत्रित सदस्यों में 'हिचकी' फेम शेरी भारदा और '2.0' तथा 'बाहुबली : द बिगनिंग' में काम कर चुके श्रीनिवास मोहन के नाम भी शामिल हैं। जावेद अख्तर ने जताई खुशी जोया अख्तर को ऑस्कर से न्यौता मिलने पर उनके पिता जावेद अख्तर ने खुशी जाहिर की है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''मुझे यकीन है सभी भारतीय यह जानकर खुशी और गर्व महसूस करेंगे कि मेरी बेटी जोया अख्तर जो एक नामी लेखिका और निर्देशक हैं उन्हें ऑस्कर एकेडमी द्वारा मेंबरशिप का न्यौता दिया गया है जो कि एक दुर्लभ सम्मान है।''

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डअनुपम खेरअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?