लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: TMC के प्रचार को लेकर विवादों में बांग्लादेश का एक और एक्टर

By भाषा | Updated: April 18, 2019 06:05 IST

बांग्लादेश के एक और कलाकार ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सौगत राय का कथित रूप से समर्थन करके विवाद खड़ा कर दिया है।

Open in App

बांग्लादेश के एक और कलाकार ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सौगत राय का कथित रूप से समर्थन करके विवाद खड़ा कर दिया है। एक दिन पहले ही बांग्लादेश के मशहूर अभिनेता फिरदौस अहमद को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के लिये प्रचार करने पर वीजा शर्तों के उल्लंघन के लिये भारत से चले जाने का आदेश दिया गया था।

भाजपा ने बांग्लादेश के टीवी अभिनेता गाजी नूर का वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को चुनाव आयोग में शिकायत की। वीडियो में गाजी नूर दमदम लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सौगत राय के लिये कथित रूप से प्रचार करते दिख रहे थे, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार ने चुनाव आयोग में शिकायत कराने के बाद कहा, ""यह कार्य वीजा की शर्तों का उल्लंघन है, साथ ही यह एक विदेशी द्वारा भारत के कानून बनाने वाले सर्वोच्च निकाय लोकसभा की चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का मामला है।

यह लोकतांत्रिक संरचना की बुनियादी बातों का घोर उल्लंघन है।" उन्होंने राज्य के पूर्व खेल मंत्री मदन मित्रा के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। दावा किया जा रहा है कि नूर मदन मित्रा के साथ खुली जीप में राय के लिये प्रचार कर रहे थे। हालांकि मित्रा ने इस इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नूर उनसे सिर्फ एक दस्तावेज देने के लिये मिले थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?