ऋतिक रोशन रोशन की फैन थी पत्नी, पति ने दी दर्दनाक सजा, फिर खुद के साथ भी किया ये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 12, 2019 12:40 PM2019-11-12T12:40:42+5:302019-11-12T12:40:42+5:30

ऋतिक रोशन होने की एक पत्नी को दर्दनाक सजा पति ने दी है। न्यूयॉर्क में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।

wife crush on hrithik roshan jealous husband kills her and hangs himself | ऋतिक रोशन रोशन की फैन थी पत्नी, पति ने दी दर्दनाक सजा, फिर खुद के साथ भी किया ये

ऋतिक रोशन रोशन की फैन थी पत्नी, पति ने दी दर्दनाक सजा, फिर खुद के साथ भी किया ये

Highlightsअमेरिका में एक 33 साल के आदमी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। अजीब बात ये है कि इस इंसान ने बाद में खुद भी अत्महत्या कर ली।

अमेरिका में एक 33 साल के आदमी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। अजीब बात ये है कि इस इंसान ने बाद में खुद भी अत्महत्या कर ली। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने पेड़ पर फंदा डालकर खुदखुशी कर ली। पत्नी की हत्या करने की वजह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल उसकी पत्नी ऋतिक रोशन की फैन थी।

पत्नी का ऋतिक रोशन पर क्रश था, इस कारण से पति को उससे जहन होती थी और ये बड़ा कदम उठाया।इसी के चलते नाराज पति दिनेश्वर बुद्धिदात ने पत्नी डोने डोजॉय  की बेरहमी से हत्या करके खुद भी मौत को गले लगा लिया। न्यूयॉर्क की मीडिया के मुताबिक दोनों की शादी चार महीने पहले हुई थी।

अरोपी पति  दिनेश्वर बु्द्धिदात न्यूयॉर्क स्थिति क्वींस होम का रहने वाला था। दिनेश्वर ने अपनी पत्नी की हत्या चाकू से गोद कर की है। अजीब बात ये है कि हत्या के बाद आरोपी ने हत्या के बारे में पत्नी की बहन को मैसेज करके बताया था। जिसमें यह भी बताया कि घर की चाबी घर के गमले के नीचे रखी है।

इसके बाद आरोपी बाहर गया और मैदान में जाकर पेड़ से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ ते दौरान  डोने के एक दोस्त ने बताया है कि वह ऋतिक रोशन पर जान छिड़कती थी। ऋतिक जिस भी फिल्म होता था वह उसे देखना चाहती थी लेकिन उसका पति टीवी बंद करने को कहता था। वह पहले भी पत्नी पर हिंसक हमले कर चुका था। 

Web Title: wife crush on hrithik roshan jealous husband kills her and hangs himself

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे