लाइव न्यूज़ :

सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में होगी एक और एक्ट्रेस की एंट्री! जानिए पूरी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 19:23 IST

फिल्म 'इंशाअल्लाह साल 2020 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक होगी। फिल्म में एक और एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'इंशाअल्लाह' फिल्म में पहली बार सलमान खान और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी।खबर है कि साल 2020 तक ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दबंग एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'इंशाअल्लाह' में पहली बार एक साथ एक्टिंग करते नजर आएंगे। फैंस दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान और एक्ट्रेस आलिया जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की फ्लोरिडा और उत्तरी भारत हरिद्वार ( उत्तराखंड) में शूटिंग होगी । फिल्म 'इंशाअल्लाह' में एक और एक्ट्रेस के होने की खबर सामने आ रही है।  

पिंकविला के रिपोर्टस के मुताबिक सालमान खान की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में आलिया भट्ट के अलावा एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है। भंसाली की फिल्मों के लिए लव ट्रायंगल कोइ नई बात नहीं है, उनकी लगभग सभी फिल्मों में एक तीसरा लीड किरदार जरूर होता है। चाहे वो 'बाजीराव मस्तानी' हो या 'पद्मावत' या फिर सलमान की ही फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम'।

खबरों की मानें तो फिल्म 'इंशाअल्लाह' में तीसरे किरदार को निभाने के लिए एक युवा चेहरे की तलाश की जा रही है। जहां सलमान और आलिया मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे तो वही इस किरदार का भी फ़िल्म में महत्वपूर्ण स्थान होगा।

दूसरी तरफ आलिया ने एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान फिल्म 'इंशाअल्लाह'  को लेकर कहा था,  'मैं अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती। बस यही कहना चाहूंगी कि आप लोग इंतजार कीजिए भंसाली सर के जादू को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए। उन्होंने इस फ़िल्म के लिए कुछ अलग सोचा है और एक नए तरीके से वो इस कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। तब तक मेरा इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। यह फ़िल्म हर मायने में खूबसूरत है चाहे इसकी कहानी हो या किरदार।'

बता दें सलमान खान की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में वो बिजनेसमैन के रोल करते नजर आएंगे। यह साल 2020 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक  होगी। 

टॅग्स :सलमान खानआलिया भट्टसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?