लाइव न्यूज़ :

सलमान के जीजा आयुष शर्मा का राजनीतिक कनेक्शन, पिता BJP की राज्य सरकार में हैं मंत्री, दादा कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 24, 2018 07:28 IST

आयुष शर्मा और सलमान खान की बहन अर्पिता ने कई सालों तक डेट करने के बाद 2014 में शादी की थी। शर्मा लवरात्रि फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। 

Open in App

सुपरस्टार सलमान खान आधा दर्जन से ज्यादा हिरोइनों और कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। लेकिन पहली बार वो किसी फेमिली मेम्बर को फिल्मी दुनिया में लॉन्च कर रहे हैं।

सलमान खान किसी और को नहीं अपने जीजा आयुष शर्मा को लवरात्रि से लॉन्च कर रहे हैं। सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा  लवरात्रि के हीरो के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ ही वरीना हुसैन भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 

आयुष शर्मा का फैमिली बैकग्राउण्ड

साले सलमान खान जितनी चर्चा में रहते हैं जीजा आयुष शर्मा उतने ही लो-प्रोफाइल रहे हैं। उनके फैमिली बैकग्राउण्ड और निजी जीवन जर्नी के बारे में  कम ही लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं आयुष शर्मा के बारे में ऐसी ही पर्सनल बातें जो कम ही लोग जानते हैं।

भले ही आज आयुष शर्मा की चर्चा सलमान खान से उनके रिलेशन की वजह से हो रही है लेकिन वो एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से तालुक्क रखते हैं।

आयुष शर्मा के दादा सुखराम शर्मा हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में चर्चित नाम रहे हैं। सुखराम शर्मा पाँच बार विधायक और तीन बार सांसद रह चुके हैं। 

आयुष के दादा सुखराम केंद्र की कांग्रेस सरकार में टेलीकॉम मिनिस्टर रहे थे। आयुष शर्मा के पिता अनिल शर्मा भी राजनीति से जुड़े हुए हैं।

अक्टूबर 2017 में सुखराम और उनके बेटे अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गये। पिछले साल हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में अनिल शर्मा मण्डी विधान सभा से चुनाव जीता।

अनिल शर्मा फिलहाल हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार में बिजली मंत्री हैं।  

आयुष शर्मा की पढ़ाई-लिखाई

आयुष शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ। उनकी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से हुई। 

फिल्मों से आने से पहले आयुष शर्मा दिल्ली में फैमिली बिजनेस संभाल रहे थे। हालांकि, एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वो इन दिनों मुंबई में हैं।

खबरों की मानें तो आयुष डेब्यू से पहले ही तय कर चुके हैं कि मायानगीर में जल्द सक्सेस नहीं मिली तो वो दिल्ली वापस आकर बिजनेस संभालेंगे।

सलमान की बहन अर्पिता से कैसे हुई मुलाकात

आयुष और अर्पिता ने कई सालों तक डेट करने के बाद 2014 में परिणय सूत्र में बँधे। 

दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। पहले ही मुलाकात में दोनों में परिचय हो गया और कुछ ही वक़्त में यह परिचय प्यार में बदल गया।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी में सबके सामने प्रपोज किया था। 

जब सलमान खान को अर्पिता और आयुष के अफेयर की ख़बर मिली तो वो अपने होने वाले जीजा से पर्सनली मिले और इस रिश्ते को अपनी हरी झण्डी दी। 18 नवम्बर 2014 को दोनों ने शादी हो गयी।

लवरात्रि लॉन्च की तैयारी

लवरात्रि के लिए आयुष शर्मा ने काफी मेहनत की है। उन्होंने सलमान खान की निगरानी में चार साल तक ट्रेनिंग करने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की।

आयुष पर सलमान खान का भरोसा इस बात से भी जाहिर होता है कि लवरात्रि को वो खुद सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

आयुष और वरीना के साथ ही अभिराज मीनावाला लवरात्रि के साथ अपना डॉयरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं।

गुजरात के बैकड्रॉप पर बेस्ड 'लवरात्रि' देशभर में 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। और तब ही पता चलेगा कि सलमान खान का आयुष शर्मा पर लगाया दाँव कितना सफल होता है? 

टॅग्स :लवरात्रिसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?