लाइव न्यूज़ :

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- हमारे जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 22:01 IST

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में एक बार फिर माही और सुशांत सिंह राजपूत चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती हैंसुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाया था

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ महानतम क्रिकेटरों की जमात में खुद को शामिल करने वाले धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए। बता दें, धोनी ने भारत के लिये आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिये मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। वहीं, माही के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेने के बाद वो और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाया था। वहीं, अमर उजाला की एक रिपोर्ट में बीबीसी के हवाले से कहा गया है कि दिवंगत अभिनेता ने कहा था कि उनकी और धोनी की जिंदगी एक जैसी है। उन्होंने कहा था, "धोनी और मेरे जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं। यही कारण है कि मुझे उनका किरदार निभाने में मदद मिली। मैं उनकी जीवन यात्रा में खुद को देख रहा था। इसलिए मेरे लिए उनकी भूमिका को निभाना थोड़ा आसान रहा।"

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) टूर्नामेंट जीता था। मालूम हो, करियर के आखिरी चरण में वह खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम