लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान के साथ श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे मेकर्स, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

By अमित कुमार | Updated: May 13, 2020 20:20 IST

फिल्म बाजीगर के लिए शाहरुख खान के अपोजिट श्रीदेवी को कास्ट किया जाना था। लेकिन इसके बाद मेकर्स ने इस फैसले को बदल लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्ममेकर्स फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल रखना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को बदल लिया। शाहरुख खान के साथ-साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी ने भी इस फिल्म में जबरदस्त काम किया था।

साल 1993 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' सुपरहिट साबित रही थी। फिल्म में भले ही शाहरुख खान का किरदार निगेटिव हो, लेकिन विलेन बनकर भी शाहरुख को इस फिल्म ने एक नई पहचान दी। शाहरुख की बेस्ट फिल्मों की जब भी बात होती है तो उसमें 'बाजीगर' का नाम जरूर शामिल रहता है। शाहरुख खान के साथ-साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी ने भी इस फिल्म में जबरदस्त काम किया था। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब्बास-मस्तान इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। फिल्ममेकर्स फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल रखना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को बदल लिया। इसके पीछे का कारण श्रीदेवी का अधिक पॉपुलर होना था। मेकर्स को डर था कि शाहरुख खान बतौर लीड हीरो श्रीदेवी के सामने हल्के पड़ जाएंगे, इस वजह से उन्होंने श्रीदेवी को कास्ट नहीं किया। 

इसके बाद शिल्पा शेट्टीकाजोल को फिल्म के लिए साइन किया गया। इन दोनों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रीदेवी की जगह आने के बाद यह दोनों ही एक्ट्रेसेस को रातोंरात एक अलग पहचान मिल गई। वहीं शाहरुख की जगह यह फिल्म पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी।

साल 2007 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें 'बाजीगर' फिल्म ऑफर की गई थी। इतना ही नहीं  'चक दे इंडिया' का ऑफर भी शाहरुख से पहले सलमान खान को ही दी गई थी। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानशिल्पा शेट्टीकाजोलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!