लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का फर्स्ट लुक रिलीज, हाथों में गन लिए दमदार तेवर में दिखे खेसारी लाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 09:49 IST

रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी खेसारी लाल की इस फिल्म में शुभी शर्मा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में ऐक्ट्रेस पूजा गांगुली भी दमदार किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के निर्माता संजय अग्रवाल का कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी की बड़ी एक्‍शन फिल्‍मों में से एक होगी।फिल्म के गाने प्‍यारेलाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिए हैं।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'एक साजिश जाल' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। हाल ही में उन्होंने अपनी इस नई भोजपुरीफिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में खेसारी लाल यादव दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। हाथों में गन लिए नजर आ रहे खेसारी के कपड़े पर खून के छिटे और उनके चेहरे पर तेज गुस्सा दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे पर गुस्से का भाव बता रहा है कि फिल्म में खेसारी कमाल का ऐक्शन सीन्स करते हुए भी नजर आने वाले हैं।

रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी खेसारी लाल की इस फिल्म में शुभी शर्मा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में ऐक्ट्रेस पूजा गांगुली भी दमदार किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। इनके अलावा अयाज खान, मनीष चतुर्वेदी, धामा वर्मा और महेश आचार्य भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। वहीं फिल्म में काजल यादव का एक आइटम सॉन्ग भी होगा। 

फिल्‍म के निर्माता संजय अग्रवाल और निर्देशक एम आई राज हैं। फिल्म के गाने प्‍यारेलाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिए हैं। निर्माता संजय अग्रवाल का कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी की बड़ी एक्‍शन फिल्‍मों में से एक होगी, जिसे देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरीमूवी पोस्टरफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल