लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली इस एड में डांस करते आए नजर, वीडियो हो रहा वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 2, 2021 20:40 IST

वीडियो में, अनुष्का शर्मा गुलाबी रंग कि ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और विराट काले रंग के ब्लेजर और सफेद रंग के शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का ने ब्रेक ले लिया है और उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में देखा गया था। विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात भी एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शानदार जोड़ी एक बार फिर से ऑनस्क्रीन नजर आई है। हाल ही में दोनों एक ब्रांड के विज्ञापन में दिखाई दिए। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी भी असल जिंदगी जैसी की रोमांटिक दिखी।

विराट कोहली हमेशा की तरह अनुष्का की सुंदरता से चकित थे और उन्होंने अपने दिल की बात कहने के लिए गाने का सहारा लिया। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा गुलाबी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और विराट काले रंग के ब्लेजर और सफेद रंग के शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अनुष्का विराट कोहली की तरफ बढ़ती है और विराट उन्हें देखकर चकित रह जाते हैं और लगातार उनकी सुंदरता को निहारते रहते हैं।

इसी दौरान अनुष्का की तारीफ में उनके मुंह से ’वाह’ निकल जाता है। जैसे ही अनुष्का उनसे शरारत में पूछती है, ’तुम क्या देख रहे हो? तो विराट उनकी तारीफ में गाना गाने लगते हैं और उनकी तारीफ में डूब जाते हैं। विराट ’ये चांद सा रोशन चेहरा’ गाना गाते हैं, जिसे मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से सजाया था। गाने पर ये शानदार जोड़ा डांस करता है ।

दिलचस्प बात है कि विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात भी एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। जहां से विराट और अनुष्का एक दूसरे के प्यार में डूबते गए और बात शादी तक आ गई। 2017 में इटली में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी की। जनवरी 2021 में दोनों को एक बेटी हुई है। विराट इस वक्त अपने परिवार के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए ब्रिटेन में है। 

दोनों के करियर की बात करें तो अनुष्का ने सिल्वर स्क्रीन से ब्रेक ले लिया है और उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। अनुष्का ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है, जिसमें उन्होंने शो पाताल लोक और फिल्म बुलबुल का भी निर्माण किया है। एक निर्माता के रूप में उनके दो प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स श्रृंखला माई और अन्विता दत्त की काला अपनी बारी के इंतेजार में है।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई