लाइव न्यूज़ :

Video: साउथ के सुपरस्टार विजय की कार का पीछा करते भागे फैन्स, जानिए फिर क्या हुआ!

By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2019 17:15 IST

विजय की फिल्म Thalapathy 63 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विजय एक फुटबॉल कोच का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के गानों को एआर रहमान ने कम्पोज किया है। 

Open in App

साउथ के सुपरस्टार विजय की फैन फॉलोइंग जबरजस्त है। सरकार, मेरसल, घिली, शिवकासी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर विजय इन दिनों चेन्नई में अपनी अपकमिंग फिल्म Thalapathy 63 की शूटिंग कर रहे हैं। इसी की शूटिंग के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विजय की चलती कार के पीछे उनके फैन्स पागलों की तरह बाइक दौड़ा रहे हैं। 

चेन्नई के एक कॉलेज में चल रही फिल्म की शूटिंग के बाद जैसे ही विजय बाहर अपनी कार में बैठे उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया। विजय की कार आगे बढ़ी ही थी कि कॉलेज के स्टूडेंट और विजय के फैन्स उन्हीं की गाड़ी के साथ बाइक दौड़ाने लगे थे। वहीं जब गाड़ी की स्पीड तेज हो गई तो विजय खुद अपने फैन्स को वापिस जाने से रोक रहे थे मगर किसी ने भी उनका पीछा करना नहीं छोड़ा। 

इसके बाद विजय इतना परेशान हो गए कि आगे चलकर उन्हों गाड़ी रोकनी पड़ी। वहीं गाड़ी से उतरते ही सभी फैन्स इतनी तेजी से उनके पास आने लगे कि निकलते ही विजय वापिस गाड़ी के अंदर बैठ गए। वहीं कॉलेज में शूटिंग के समय वो बिल्डिंग की खिड़की से फैन्स को हाय किया। 

 

बता दें विजय की फिल्म Thalapathy 63 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विजय एक फुटबॉल कोच का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के गानों को एआर रहमान ने कम्पोज किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस