लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर कॉन्सर्ट के बाद सचेत–परंपरा की गाड़ी पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला!, कार का शीशा तोड़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: January 1, 2026 20:37 IST

बॉलीवुड के मशहूर कंपोज़र-सिंगर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के लिए न्यू ईयर की रात यादगार बनने के बजाय डरावनी साबित हो गई। पश्चिम बंगाल में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट करने के बाद जब दोनों वहां से लौट रहे थे, तभी उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देन्यू ईयर कॉन्सर्ट के बाद सचेत–परंपरा की गाड़ी पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला!, कार का शीशा तोड़ा

बॉलीवुड के मशहूर कंपोज़र-सिंगर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के लिए न्यू ईयर की रात यादगार बनने के बजाय डरावनी साबित हो गई। पश्चिम बंगाल में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट करने के बाद जब दोनों वहां से लौट रहे थे, तभी उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद जैसे ही सचेत-परंपरा वेन्यू से बाहर निकले, वहां मौजूद बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस उनकी कार के चारों ओर जमा हो जाते हैं और हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कार का पिछला शीशा टूट जाता है

वीडियो में परंपरा ठाकुर की आवाज़ भी सुनाई देती है, जिसमें वह इस अचानक मचे हंगामे से साफ तौर पर घबराई और परेशान नजर आ रही हैं। भीड़ के इस व्यवहार ने न सिर्फ कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि इवेंट मैनेजमेंट और सिक्योरिटी इंतजामों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स सचेत और परंपरा की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। कई लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इतने बड़े इवेंट के बाद कलाकारों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?