कोरोना वायरस के इन दिनों देश जंग लड़ रहा है। ऐसे नें इस वासरय से हर किसी को सुरक्षित रहना है। लोगों को मास्क का प्रयोग भी करना है। इसी बीच एक्ट्रेस विद्या बालन एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बता रही है कि कैसे कपड़े के स्क्रैप से मास्क बना सकते हैं। लॉकडाउन में सभी स्टार्स कुछ ना कुछ खास करते नजर आ रहे हैं।
ऐसे में विद्या बालन का है, जिन्होंने ब्लाउज पीस का उपयोग कर घर पर मास्क तैयार किया है। विद्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लाउज के टुकड़े के साथ एक मास्क बनाते और बालों को बांधने के लिए उपयोग किए जाने वाले दो बैंड के साथ देखा जा सकता है।
विद्या के द्वारा बनाए गए इस वीडियो मास्क का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके बारे में सोशल मीडिया में विद्या ने लिखा है कि मास्क कोरोना को रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन समस्या यह है कि न केवल हमारे देश में बल्कि दुनिया भर में मास्क की कमी है लेकिन इसका एक आसान तरीका है। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम घर पर मास्क बना सकते हैं। कपड़े का कोई भी टुकड़ा ले लो, यह दुपट्टा, पुरानी साड़ी कुछ भी हो सकता है और आपको दो बैंड की आवश्यकता होगी। रबर बैंड भी चलेंगे।