लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा पर Video बनाम Video पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने स्टूडेंट्स का दिया साथ, लिखा-पुलिस library में घुस कर इस तरह छात्रों को नहीं मार सकती...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 10:44 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर 2019 को पुलिस कार्यवाई से जुड़ी एक घटना हुई थी। इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर 2019 को पुलिस कार्यवाई से जुड़ी एक घटना हुई थी। इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दिल्ली पुलिस लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों को पीटती दिखाई दे रही है। इस मामले में शुरू से ही पुलिस घुमाकर जवाब देती आई है।दूसरे वीडियो में छात्र लाइब्रेरीके अंदर आते हुए दिख रहे हैं जिनमें से एक छात्र के हाथ में ईंट है जबकि दो छात्रों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। इन दोनों ही वीडियो की जांच पुलिस खुद कर रही है।

अब इस मामले पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव  सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव  ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। अनुभव अपने ट्वीट के जरिए आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। 

इस बार उन्होंने जामिया छात्रों के पक्ष में उतरकर दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया है। अनुभव ने ट्वीट करके लिखा है कि एक राज की बात बताता हूँ जामिया की उस रात के बारे में। ये जो दो वीडियो आए हैं ना इसके पहले का भी एक वीडियो है, ऑअ एक वीडियोज के बाद का भी वीजियो है, पर मुद्दे की बात ये है कि पुलिस लाइब्रेरी में घुस कर इस तरह छात्रों को नहीं मार सकती। बात खत्म।

इस तरह से एक बार फिर से डायरेक्टर जामिया छात्रों का समर्थन करते नजर आए हैं। डायरेक्टर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह के कमेंट इस ट्वीट पर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पहले पहले एक वीडियो सामने आया जिसमें लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस पीटती नजर आ रही थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की जमकर आलोचना की गई। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया कई छात्र भागकर लाइब्रेरी में घुस रहे हैं, इनमें से एक के हाथ में पत्थर भी हैं। अब इन दो वीडियो के सामने आने से विवाद सा पैदा हो गया है। लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?