लाइव न्यूज़ :

Video: राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड संग री-क्रिएट किया 'डीडीएलजे' का सीन, शाहरुख के अंदाज में बोला ये फेमस डायलॉग

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2019 12:47 IST

राजकुमार और पत्रलेखा दोनों ही इस वीडियो में बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं दोनों ने ही बेहद फनी वे में इस वीडियो को शूट किया है। राजकुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

Open in App

एक्टर राजकुमार राव पिछले आठ सालों से एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ फिल्म सिटी लाईट में स्क्रीन शेयर किया था। हाल ही में राजकुमार और पत्रलेखा ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म डीडीएलजे का एक फेमस वीडियो क्रिएट किया है। 

दरअसल राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें पत्रलेखा डीडीएलजे की सिमरन और राजकुमार राज का किरदार निभा रहे हैं। वीडियो में राजकुमार और पत्रलेखा डीडीएलजे का लास्ट सीन क्रिएट करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें सिमरन अपने पापा से कहती हैं कि वो राज के बिना नहीं रह सकती। 

वहीं राजकुमार राव के पास स्लो मोशन में दौड़कर जब पत्रलेखा आ जाती हैं तो वह कहते हैं, सिमरन बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहते हैं। राजकुमार ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'थिंक्स वी डू इन लंदन, हमारी पसंदीदा फिल्म का पसंदीदा सीन।'

दोनों एक्टर ही इस वीडियो में बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं दोनों ने ही बेहद फनी वे में इस वीडियो को शूट किया है। राजकुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव आखिरी बार सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाई दिए थे। वहीं उनकी कुछ फेमस फिल्मों में स्त्री, फन्ने खां, ट्रैप्ड, बहन होगी तेरी, काई पो ची, रागिनी एमएमएस जैसी फिल्में हैं। 

टॅग्स :राजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्कीMaharashtra Election 2024: अक्षय कुमार, रणबीर कपूर समेत इन सितारों ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?