लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने विक्की कौशल की फिल्म का इस अंदाज में लिया सहारा, समझाया सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 9, 2020 06:25 IST

विक्की कौशल की फिल्म उरी को फैंस ने जमकर पसंद किया था। ऐसे मेम इन दिनों कोरोना के कहर के बीच मुंबई पुलिस ने फिल्म का डायलॉग अपने अंदाज मे शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने उरी फिल्म के How's The Josh पर आधारित एक ट्वीट किया हैमुंबई पुलिस हमेशा से ही मीम के जरिए लोगो को मैसेज देती है

देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन धीरे धीरे जनजीवन भी फिर से पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) पर जोर दिया जा रहा है। अब केंद्र सरकार  धीरे-धीरे लॉकडाउन भी ढ़ील दे रही है।

 संक्रमण को देखते हुए मुंबई जैसी घनी आबादी वाले शहर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और भी अहम हो जाता है। अब लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का खुद से खास ख्याल रखना होगा। इसी बीच मुंबई पुलिस ने एक खास ट्वीट शेयर किया है जो सोशल डिस्टेंसिंग को बता रहा है।

मुंबई पुलिस का क्या है ट्वीट

इस बीच, मुंबई पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाने के लिए अपने ही अंदाज में ट्वीट पेश किया है। मुंबई पुलिस ने एक मीम के द्वारा 6 फीट की दूरी की बात दोहराई है। इसके लिए 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' के एक डायलॉग हाउस द जोश सर का प्रयोग किया गया है। मुंबई पुलिस ने कहा है 6 फीट की दूरी का ध्यान रखें।

विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायलॉग How's The Josh सुपरहिट फिल्म रही है। इसके लिए विक्की को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। इस फिल्म में जवानों में जोश बढ़ाने के लिए विक्की कौशल कई जगह बोलते थे- हाउज द जोश तो जवान कहते थे- हाई सर।

गौरबतल है कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,007 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,060 हो गई है।

टॅग्स :विक्की कौशलमहाराष्ट्रबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल