दुखद: 'जब वी मेट' में स्टेशन मास्टर का किरदार करने वाले किशोर प्रधान का हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2019 09:32 AM2019-01-14T09:32:40+5:302019-01-14T09:32:40+5:30

बॉलीवुड एक्‍टर कादर खान के जाने के बाद आज दिग्गज एक्टर किशोर प्रधान का भी 86 साल की उम्र में निधन हो गया। फैंस के बीच उन्होंने फिल्म 'जब वी मेट में' स्टेशन मास्टर का किरदार निभाकर एक अलग पहचान बनाई थी।

veteran actor kishore pradhan passes away at 86 remembered for jab we met | दुखद: 'जब वी मेट' में स्टेशन मास्टर का किरदार करने वाले किशोर प्रधान का हुआ निधन

दुखद: 'जब वी मेट' में स्टेशन मास्टर का किरदार करने वाले किशोर प्रधान का हुआ निधन


बॉलीवुड एक्‍टर कादर खान के जाने के बाद आज दिग्गज एक्टर किशोर प्रधान का भी 86 साल की उम्र में निधन हो गया। फैंस के बीच उन्होंने फिल्म 'जब वी मेट में' स्टेशन मास्टर का किरदार निभाकर एक अलग पहचान बनाई थी। 

उनके छोटे से किरदार को फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं। किशोर प्रधान ने कई हिंदी व मराठी फिल्मों में काम किया था। कॉमेडी में उनको शानदार टाइमिंग के लिए जाना जाता है। उनके निधन की खबर को फिल्म शुभ लग्न सावधान के उनके को-स्टार सुबोध भावे ने कंफर्म किया है।

किशोर ने फिल्‍मों के अलावा थियेटर में ज्यादा काम किया था। फेमस मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने सोशल मीडिया पर किशोर के निधन की जानकारी सबसे पहले दी थी। अभिनेता की तबियत बीते कई दिनों से खराब चल रही थी। फिल्म शुभ लग्न सावधान के उनके को-स्टार सुबोध भावे का कहना है कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी मैं शूटिंग के कारण बाहर था। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। फिलहाल मुझे पूरी तरह से उनके निधन की वास्तविकता का नहीं पता है।

वहीं, मशहूर मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने काका के निधन की खबर दी है और उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। शुभ लग्न सावधान किशोर की पर्दे पर रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म होगी। किशोर ने 100 मराठी और 18 अंग्रेजी फिल्मों में काम किया. जब वी मेट के अलावा वह फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में भी नजर आए थे।

Web Title: veteran actor kishore pradhan passes away at 86 remembered for jab we met

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे