लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान को कहा 'असफल राष्ट्र', पाक एक्ट्रेस ने दिलाई पुराने बयान की याद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 4, 2018 12:54 IST

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज पर बैन लगाने से नाराज थी स्वरा भास्कर। पाकिस्तान को लेकर दो तरह का बयान देकर फंसी।

Open in App

मुंबई, 4 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों पाकिस्तान को लेकर अपने दो तरह के बयान को लेकर विवादों में हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर ने कई बोल्ड सीन्स किये हैं। जिसके चलते पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज़ होने की मंजूरी नहीं दी। स्वरा भास्कर जो एक समय में पाकिस्तान की तारीफ़ करते नहीं थकती थीं वो पाकिस्तान के इतने खिलाफ  हो गयीं कि उन्होंने पाकिस्तान को एक 'फेलियर स्टेट' कह डाला। 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने याद दिलाया पुराना बयान

स्वरा के इस बयान की पाकिस्तानी दर्शक भी आलोचना कर रहें हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और वीजे उर्वा होकेन ने भी स्वरा की जमकर आलोचना की है। बीते रविवार को उर्वा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमे स्वरा के दो बयान दिखाए गए हैं।  एक बयान में तो स्वरा पाकिस्तान के लोगों  की तारीफ करती दिखाई दे रहीं हैं, वहीं दूसरी क्लिप में वह पाकिस्तान कि बुराई कर रहीं हैं। 

पहली क्लिप स्वरा की  पाकिस्तान में एक इंटरव्यू के दौरान है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा, 'हमने यहाँ आकर पाया कि जिसको अकसर दुश्मन देश समझा जाता है, वो कतई ऐसा नहीं है। मैं लंदन, न्यूयोर्क, इस्तांबुल काफी जगह घूमी हूँ लेकिन लाहौर के आगे सब फेल हैं। हमे यहाँ बहुत प्यार मिला है।

वहीं क्लिप में स्वरा और उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की  स्टार कास्ट के के साथ राजीव मसंद को इंटरव्यू दे रहीं हैं जिसमे वह पाकिस्तान की जमकर बुराई करती हुई कह रहीं हैं 'पाकिस्तान एक असफल देश है वहां की बोलीं भारत की बोली से बहुत ख़राब है।

स्वरा ने इस पर नहीं दी प्रतिक्रिया

बता दें कि उर्वा होकेन के इन आरोपों पर स्वरा का अबतक कोई जवाब नहीं आया है। बता दें की उर्वा होकेन के इन आरोपों पर स्वरा का अबतक कोई जवाब नहीं आया है। स्वरा की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को दर्शको  ने काफी पसंद किया है फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया भी लीड रोल में हैं। फिल्म को  बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। शुरुआती तीन दिनों में 'वीरे दी वेडिंग' ने 35 करोड़ की कमाई कर ली है।  फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ कि कमाई करनी होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :स्वरा भाष्करवीरे दी वेडिंगपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?