लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा के साथ इसी महीने करने जा रहे हैं शादी, अलीबाग में सजेगा मंडप

By विनीत कुमार | Updated: January 13, 2021 15:24 IST

वरुण धवन इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार शादी अलीबाग में होगी और इसके लिए पांच सितारा होटल भी बुक किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन करने जा रहे हैं अपनी गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादीरिपोर्ट्स के अनुसार अलीबाग में एक पांच सितारा होटल को इस शादी के लिए बुक किया जा चुका है कोविड की गाइडलाइंस के बीच होगी धूमधाम से शादी, 200 मेहमानों की लिस्ट की गई है तैयार

कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड के लिए पिछला साल काफी निराशाजनक रहा। एक ओर जहां कामकाज ठप हुए, फिल्में बननी बंद हुईं तो वहीं कई सितारों ने दुनिया को अलविदा भी कहा। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में खुशियों के दिन फिर लौट रहे हैं। जाता रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वरुण धवन लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं नताशा दलाल के साथ शादी करने जा रहे हैं। ये रिपोर्ट उस समय समय आई है जब हाल में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बेटी के माता-पिता बने हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन इसी महीने शादी करेंगे।

अलीबाग में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन हाल में अपनी शादी के लिए अलीबाग में एक पांच सितारा होटल को बुक करने गए थे। ये भी कहा गया है कि कोरोना वायरस को देखते हुए सभी जरूरी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया है, 'ये एक बड़ी पंजाबी शादी होगी लेकिन कम मेहमानों की मौजूदगी में इसे किया जाएगा। अलीबाग में शादी के लिए वरुण धवन के परिवार की ओर से 200 मेहमानों की लिस्ट फाइनल की गई है।'

इससे पहले वरुण धवन की शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए डेविड धवन ने कहा था, 'मुझे पता है कि हर कोई वरुण को शादी देखने के लिए उत्सुक है, मैं भी हूं। जब वो शादी करेगा तो परिवार में हम सभी खुश होंगे। शादी करेंगे तो परिवार में हम सभी खुश होंगे। शादी खूब धूमधाम से होगी। आप सभी लेकिन खुद से शादी की तारीखें और वेन्यू फाइनल नहीं करें। हम आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेंगे।'

बता दें कि वरुण पिछले कई सालों से नताशा को डेट कर रहे हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। वरुण ने हालांकि अपने निजी जीवन को हमेशा चर्चाओं से दूर रखा है। हाल ही में उन्होंने नताशा के साथ अपने रिश्तों को लेकर सार्वजनिक तौर पर थोड़ी बहुत बात शुरू की है।

गौरतलब है कि आखिरी बार वरुण कुली नंबर-1 में सारा अली खान के साथ देखे गए थे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। वरुण फिलहाल 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

टॅग्स :वरुण धवननताशा दलाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल