लाइव न्यूज़ :

कानपुर पुलिस ने अभिनेता वरुण धवन की बाइक का चालान काट की बड़ी गलती, इस वजह से बाद में करना पड़ा रद्द

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2022 14:57 IST

वरुण धवन की बाइक का चालान काटने के बाद मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा। लोगों ने कानपुर पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया जिसके बाद उसे चालान को रद्द करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म बवाल के लिए कानपुर में शूटिंग करते वक्त वरुण धवन की बाइक का पुलिस ने चालान काट दिया थारिपोर्ट के मुताबिक कानपुर पुलिस को चालान रद्द करना पड़ा क्योंकि बाइक शूटिंग के लिए इस्तेमाल की गई जिसकी अनुमति ली जा चुकी थी

कानपुरः हाल ही में बवाल के सेट से वरुण धवन की एक तस्वीर लीक हुई थी। फिल्म के फर्स्ट लुक में उन्हें कानपुर की सड़कों पर एक क्रूजर बाइक की सवारी करते हुए दिखाया गया है जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है। अभिनेता को ग्रे ट्राउजर के साथ नीले रंग की कॉलर वाली शर्ट में देखा गया था। वरुण इस दौरान बिना हेलमेट के ही बाइक चलाते दिखे थे जिसपर कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनका चालान काट दिया।

वरुण की बाइक का चालान काटने के बाद मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा। लोगों ने कानपुर पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया जिसके बाद उसे चालान को रद्द करना पड़ा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता वरुण धवन द्वारा शहर में बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने को लेकर काटा गया चालान रद्द किया गया है। रिपोर्ट में कानपुर (उत्तर प्रदेश) के डीसीपी ट्रैफिक संकल्प शर्मा के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है।

संकल्प शर्मा ने बताया कि वरुण धवन का चालान आज 20 अप्रैल को रद्द किया गया। कनौर के ट्रैफिक डीसीपी ने कहा कि जिस बाइक का चालान किया गया वह एक फिल्म की शूटिंग से संबंधित थी और इसके लिए अनुमति ली गई थी। 16 अप्रैल को वरुण धवन अपनी फिल्म बवाल की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनका बिना हेलमेट बाइक चलाने के लिए चालान कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के लिए इस्तेमाल बाइक पर लगी नंबर प्लेट उन्नाव निवासी प्रमोद कुमार के नाम दर्ज है। फिल्म की शूटिंग के लिए इसकी अनुमति ली गई थी। यही वजह है कि चालान काटने के बाद कानपुर पुलिस की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई। 

गौरतलब है कि मेगा-कैनवास फिल्म बवाल की शूटिंग तीन अलग-अलग स्थानों और पांच यूरोपीय देशों में की जाएगी, जिसमें पेरिस भी शामिल है। फिल्म वरुण धवन और जान्हवी कपूर के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री को दिखाया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित बवाल 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी।

टॅग्स :वरुण धवनउत्तर प्रदेशहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल