लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण वरुण-नताशा की शादी पड़ी मुश्किल में, घरवालों ने किया ये अहम फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2020 15:40 IST

कोरोना वायरस के कारण कई बड़े इवेंट्स रद्द हो रहे हैं। अब इस बीमारी का साया वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पर भी पड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन से शुरु होने वाले कोरोना वायरस में कई लोगों की जान चली गई है। वायरस के कारण से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को आगे बढ़ा दिया गया है।

चीन से शुरु होने वाले कोरोना वायरस में कई लोगों की जान चली गई है। अब इस वायरस ने भारत में भी अपने कदम फैला लिए हैं। भारत में अब तक करीब 29 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं तीन लोगों की ठीक होने की बात भी कही जा रही है। इस वायरस के कारण से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को आगे बढ़ा दिया गया है।

वेबसाइट Spotboye की खबर के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल राजस्थान में शादी करने की योजना कर रहे थे। ये दोनों  डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे थए। ऐसे में दोनों की शादी का वेन्यू राजस्थान से शिफ्ट हो कर बैंकॉक पहुंच गया है।

खबर के अनुसार इस शादी के लिए बैंकॉक का जे. डब्लू मैरिएट को तय किया गया है। वरुण और नताशा की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। कोरोना वायरस के कारण परिवार ने फैसला लिया है कि अब शादी दोनों की भारत में ना होकर बैंकॉक में होगी।

इतना ही नहीं अपनी शादी के लिए एक्टर ने मिस्टर लेले की शूटिंग को भी आगे बढ़ा दिया था। इस फिल्म को बद्रीनाथ की दुल्हनिया के डायरेक्टर शशांक खेतान बना रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी पेश किया जा चुका है।  इस फिल्म से शशांक प्रोडक्शन में हाथ आजमा सकते हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :वरुण धवनजाह्नवी कपूरनताशा दलालभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?