लाइव न्यूज़ :

भारत के इस शहर में शादी करेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल, जानिए पूरी डिटेल्स

By मेघना वर्मा | Updated: June 28, 2019 15:06 IST

नताशा दलाल और वरुण धवन के शादी की खबर बहुत दिनों से सुर्खियों में हैं, हलांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Open in App

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें एक बार फिर से चर्चा में है। खबर है कि जल्द ही सेलेब्स सात फेरे ले लेंगे। सिर्फ यही नहीं खबर तो ये भी है कि स्टार्स ने अपनी शादी का वेन्यू भी डिसाइड कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की शादी की अरेंजमेंट्स करने वाले मोटवाने इंटरटेनमें एंड वेडिंग प्लानर के पास रिसेंटली एक बुकिंग करवाई गई है। बताया जा रहा है कि ये बुकिंग वरुण धवन और नताशा की शादी के लिए ही करवाई गई है। बताया तो ये भी जा रहा है कि निक जोनस और प्रियंका की ही तरह जोधपुर के उन्मैद भवन में वरुण धवन और नताशा सात फेरे ले सकते हैं। 

प्रियंका और निक कर चुके हैं शादी

साल 2018 के दिसम्बर में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के उन्मैद भवन में ही शादी कर चुके हैं। प्रियंका की इस शादी ने नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल मीडिया को भी अपनी ओर खींच लिया था। प्रियंका चोपड़ा की शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी भी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी। जिसमें सिर्फ दोनों पक्षों के खास रिश्तेदारों को ही बुलाया जाएगा।

नताशा दलाल और वरुण धवन के शादी की खबर बहुत दिनों से सुर्खियों में हैं, हलांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर पहले 8 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। जो अब अगले साल 24 जनवरी में रिलीज होगी। 

ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ जाने के कारण वरुण इसी साल शादी कर लेंगे। आने वाली दिसंबर 2019 में होने वाली उनकी और नताशा दलाल की शादी है।

हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पर उनके पिता डेविड धवन ने भी हिंट दिया है। एशियन ऐज से बातचीत में डेविड धवन ने कहा था इस साल शादी का कोई सवाल ही नहीं है। 

टॅग्स :वरुण धवननताशा दलाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?