लाइव न्यूज़ :

साराभाई Vs साराभाई की 'जैस्मिन' वैभवी उपाध्याय का 32 साल की उम्र में निधन, हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे का हुईं शिकार

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2023 08:00 IST

टीवी सीरियल साराभाई Vs साराभाई में 'जैस्मिन' का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। वह 32 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

Open in App

मुंबई: मशहूर टीवी सीरियल साराभाई Vs साराभाई में 'जैस्मिन' का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। वैभवी उपाध्याय का निधन मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में हो गया। यह सड़क हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ। वह 32 वर्ष की थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैभवी उपाध्याय का परिवार, जो चंडीगढ़ में है, उनका पार्थिव शरीर मुंबई ले जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दिन में 11 बजे मुंबई में होगा।

साराभाई Vs साराभाई के निर्माता जेडी मजेठिया और 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने वैभवी उपाध्याय के निधन पर शोक जताया है। रूपाली गांगुली ने साराभाई Vs साराभाई में वैभवी के साथ काम किया था।

वैभवी के असामयिक निधन से आहत मजेठिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आधिकारिक बयान के साथ उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'जिंदगी बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जिन्हें 'साराभाई vs साराभाई की जैस्मीन' के नाम से जाना जाता रहा है, उनका निधन हो गया। परिजन कल सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उसे मुंबई लाएंगे। RIP वैभवी।'

रूपाली गांगुली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश के साथ वैभवी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था: 'बहुत जल्दी चली गई, वैभवी।' टीवी शो साराभाई Vs साराभाई के अलावा वैभवी उपाध्याय 'क्या कसूर है अमला का, डिजिटल सीरीज प्लीज फाइंड अटैच्ड और फिल्म छपाक में भी नजर आईं। वैभवी गुजराती थिएटर सर्किट में काफी प्रसिद्ध थीं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल