लाइव न्यूज़ :

गदर 2 में सकीना और तारा सिंह के बड़े बेटे के रूप में नजर आएंगे उत्कर्ष शर्मा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 25, 2021 12:19 IST

खबरों के मुताबिक अनिल शर्मा अपने बेटे अभिनेता उत्कर्ष शर्मा को भी ' गदर 2' में कास्ट करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीस साल पहले 'गदर' में उत्कर्ष शर्मा ने जीत का किरदार निभाया थाउत्कर्ष को अमीषा और सनी के बड़े बेटे के रूप में दिखाया जाएगा

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' को हाल ही में रिलीज हुए पूरे 20 साल हो चूके हैं। ये फिल्म 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। वहीं अब  इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा बहुत जल्द गदर 2 बनाने कि तैयारी कर रहें है। खबरों के मुताबिक अनिल शर्मा अपने बेटे अभिनेता उत्कर्ष शर्मा को भी ' गदर 2' में कास्ट करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बतादें कि साल 2001 में आई फिल्म गदर में उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल और अमीशा पटेल के बेटे का किरदार निभाया था। इस सुपरहिट फिल्म में सनी देओल, अमीशा पटेल और अमरीश पुरी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म को ऑडियंस से काफी प्यार मिला था।

गदर 2 में दिखेंगे उत्कर्ष शर्मा

बीस साल पहले 'गदर' में उत्कर्ष शर्मा ने जीत का किरदार निभाया था। बतादें कि उत्कर्ष फिल्म 'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। जिन्हें लेकर अब उनके पिता फिल्म का सिक्वल बनाने की तैयारी में हैं। खबरो कि माने तो यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। जिसमें उत्कर्ष को सकीना (अमीषा) और तारा सिंह (सनी) के बड़े बेटे के रूप में दिखाया जाएगा।

20 साल पहले रिलीज़ हुई गदर एक बड़ी हिट फिल्म सबित हुई थी। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मीडिया रिर्पोट कि मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि गदर के सीक्वल की कहानी तारा सिंह के बेटे जीत सिंह को पाकिस्तान से वापस लाने के बारे में होगी। बीस साल पहले आई फिल्म गदर में उत्कर्ष शर्मा ने बाल कलाकार की भुमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को ऑडियंस ने खुब पसंद किया था।

अनिल शर्मा ने 'गदर' के बाद उत्कर्ष को बतौर चाइल्ड एक्टर 'तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'अपने' में कास्ट किया था। बतादें ये दोनों ही फिल्में अनिल शर्मा ने डायरेक्ट की थी। अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में उत्कर्ष ने बॉबी देओल के यंग एज का किरदार निभाया था, वहीं अपने में वह सनी देओल के यंग एज के किरदार में नजर आए थें। वहीं साल 2018 में आई फिल्म जीनियस में उत्कर्ष ने बतौर हिरो डेव्यू किया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे।

टॅग्स :उत्कर्ष शर्मासनी देओलबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?