लाइव न्यूज़ :

Happy Father's Day: फादर्स डे पर इमोशनल हुईं उर्वशी रौतेला, कहा- पापा ने मेरे सपनों को नई उड़ान दी

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 10:22 IST

पिता-बच्चे के रिश्ते का आज बेहद ही खूबसूरत दिन है। फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देउर्वशी रौतेला अपने पिता की बेहद क्लोज हैं, वह अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शादी के लिबास में शेयर की गई इस तस्वीर में उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उर्वशी ने पिता को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया।

Happy Father's Day 2020: फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल फादर्स डे 21 जून को मनाया जा रहा है। एक पिता और उसके बच्चे के बीच अटूट रिश्ते को मनाने के लिए पितृ दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि, अपने पिता के प्रति अपने अटूट प्रेम और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए बच्चे एक दिन के मोहताज नहीं होते। मगर यह खास दिन उनके चेहरे पर मुस्कान ला देता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फादर्स डे पर एक इमोशनल नोट फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें वह बता रही हैं कि उनके जीवन में उनके पिता क्या मायने रखते हैं। उर्वशी का मानना ​​है कि एक डैडी गर्ल होना आपके पूरे जीवन के लिए एक स्थाई कवच ​​होने जैसा है। शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उर्वशी ने पिता को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। 

मां ने चलना सिखाया, पिता ने सपने दिए

शादी के लिबास में शेयर की गई इस तस्वीर में उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।  उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, एडवांस में HappyFathersDay।  इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरे पिता ने मुझे सबसे बड़ा वर्तमान दिया है, जो कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं दे सकता है। वह मुझ पर विश्वास करते हैं। एक लड़की का पिता उसके जीवन का पहला आदमी होता है, जो शायद सबसे प्रभावशाली होता है। यह बिल्कुल सच है मेरी मां ने मुझे चलना सिखाया है, लेकिन मेरे पिता ने मुझे अपने सपने दिए हैं।

पिता की बेहद क्लोज हैं उर्वशी रौतेला 

उर्वशी रौतेला ने आगे कहा कि मुझे कहने में कोई शर्म नहीं है कि मुझे मेरे पिता जैसा कोई नहीं मिला और मैं कभी किसी अन्य व्यक्ति को उतना प्यार नहीं किया। बता दें कि उर्वशी रौतेला अपने पिता की बेहद क्लोज हैं, वह अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!