यूपी पुलिस ने कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' को लेकर दी चेतावनी, वायरल हो रहा है ये ट्वीट
By मेघना वर्मा | Published: September 20, 2019 06:57 PM2019-09-20T18:57:47+5:302019-09-20T18:57:47+5:30
'लूटकेस' फिल्म में कुणाल खेमू के साथ विजय राज, रणवीर शौरी, रसिता दुग्गल, गजराज राव जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
कुणाल खेमू की फिल्म लूटकेस का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी और ड्रामे के साथ इस फिल्म के ट्रेलर ने ही लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं फैंस के अंदर इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट देखते ही बन रही हैं। वहीं यूपी पुलिस ने लूटकेस को लेकर एक चेतावनी दे डाली है।
दरअसल कुणाल खेमू की फिल्म के इस ट्रेलर में उन्हें पैसों से भरा एक सूटकेस मिल जाता है। जो लावारिस पड़ा मिलता है। वहीं यूपी पुलिस ने इसी को ध्यान में रखते हुए अपने ऑफिशियल अकाउंट पर फिल्म लूटकेस का चंक शेयर करते हुए लिखा, 'अज्ञात वस्तु जैसे बैग या 'सूटकेस' को कभी न छुएं! इसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर दें।'
यूपी पुलिस का ये मजेदार ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस ट्वीट के माध्यम से पुलिस ने लोगों को चेताया है कि किसी भी अज्ञात वस्तु को छूने नहीं और बल्कि पुलिस को सूचना दें। वो ताकी किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
अज्ञात वस्तु जैसे बैग या 'सूटकेस' को कभी न छुएं! इसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर दें।
— UP100 (@up100) September 19, 2019
Please do not touch unattended articles like bag or 'suitcase'. #Call100 immediately to report it.
VC:#LootcaseTrailerpic.twitter.com/bpR2exRplL
Don’t touch unattended bags because us bag mei kuch kaala hai!!
— kunal kemmu (@kunalkemmu) September 19, 2019
Call 100 to report it. https://t.co/OU5a4Jj36C
बता दें कुणाल खेमू की फिल्म एक सूटकेस पर बेस्ड है। जिसमें करोड़ो रूपयों का हेर-फेर होता है। ये सूटकेस कुणाल खेमू के हाथ लग जाता है। पूरी कहानी इसी सूटकेस के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ विजय राज, रणवीर शौरी, रसिता दुग्गल, गजराज राव जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। अब देखना है फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।