लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ ने की एक्‍टर अनुपम श्‍याम की मदद, इलाज के लिए दिए इतने लाख रुपये

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 10:32 IST

आईसीयू में भर्ती अनुपम श्‍याम की आर्थिक हालत अच्‍छी नहीं है। यही वजह है कि उनके भाई ने एक्टर के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब एक्टर के इलाज के लिए कुछ पैसों की मदद की है।इस बात की जानकारी बॉलीवुड एक्टर मनोज जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। मनोज जोशी के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टेलीविजन धारावाहिक “मन की आवाज:प्रतिज्ञा” से मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम को इन दिनों किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। किडनी के इलाज के लिए एक्टर के भाई अनुराग श्याम ने ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब एक्टर के इलाज के लिए कुछ पैसों की मदद की है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड एक्टर मनोज जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

मनोज जोशी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की। मनोज जोशी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अनुपम श्याम जी के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मैं हृदय की गहराईयों से आदरणीय योगी जी का आभार व्यक्त करता हूं'। मनोज जोशी के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

मनोज बाजपेयी ने दिए थे एक लाख रुपये

अनुपम (62 साल) को सोमवार को डायलिसिस में समस्या आने के बाद गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनुपम बीते नौ महीने से डायलिसिस पर थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके परिवार ने इलाज के लिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी थी। अनुपम के भाई अनुराग श्याम ओझा ने बताया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक लाख रुपये की मदद की। हालाकि इलाज के लिए करीब तीन लाख रुपये की जरूरत थी।

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं अनुपम श्याम 

लगभग तीन दशक के लंबे करियर में, अनुपम ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दिल से, लगान’, हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। हालांकि, साल 2009 में स्टार प्लस पर प्रसारित “मन की आवाज:प्रतिज्ञा” में अपने रुढ़िवादी किरदार ठाकुर सज्जन सिंह ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?