लाइव न्यूज़ :

उन्नाव बलात्कार मामले में इस एक्ट्रेस ने लगाई विधायक कुलदीप की क्लास, कहा- बद्दुआएं दीजिए

By मेघना वर्मा | Updated: July 29, 2019 18:53 IST

घटना की बात करें तो मामला चार अप्रैल 2017 का है। उन्नाव से 15 किमी दूर माखी गांव में एक 17 साल की नाबालिग लड़की से अपहरण किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपनी बातें खुलकर रखती हैं।उन्नाव बलात्कार केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर का नाम सामने आ रहा है।

देश में इस समय उन्नाव बलात्कार का मामला फिर से चर्चा में है। इस मामले विवाद तब जुड़ गया जब पीड़िता की गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। वहीं इस घटना से पीड़िता और उनकी वकील की हालत नाजुक है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी हैं। वहीं अब इस मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ ली है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी इसमें अपनी बात रखी है। 

ऋचा ने अपने सोशल मीडिया पर कुलदीप सेंगर की फोटो शेयर करके लिखा, 'मेरा कानून और व्यवस्था पर विश्वास नहीं मानती, भगवान को मानती हूं, यहां अपराधी कुलदीप सेंगर की तस्वीर है। कृपया आप सभी इसे जी भर बद्दुआ दीजिए आखिर में वही काम आएगी।' ऋचा के इस स्ट्रॉन्ग ट्वीट के बाद लगातार फैंस कुलदीप की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

ऋचा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। इस पोस्ट के लिए लोग उनकी खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऋचा के इस पोस्ट पर उनके फैंस कुलदीप की आलोचना कर रहे हैं। 

घटना की बात करें तो मामला चार अप्रैल 2017 का है। उन्नाव से 15 किमी दूर माखी गांव में एक 17 साल की नाबालिग लड़की से अपहरण किया गया था। इसके बाद लड़की ने गैंगरेप के मामले में उसी गांव के रहने वाले बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर आरोप लगाया था।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?