लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा मामले पर बौखलाए पाकिस्तान की UN ने की बोलती बंद, कहा-निजी विचार जाहिर करने का अधिकार है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2019 11:28 IST

कंगना रनौत और जावेद अख्तर जैसे सेलेब्स ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया, ऐसे में अब यूएन ने इस पूरे मामले पर जवाब दिया हैं

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा यूनाटेड नेशन्स चिल्ड्रंस फंड की ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बेस्डर हैं।ऐसे में भारत से बौखलाए पाकिस्तान ने मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने एक फॉर्नल ने एक खत लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा यूनाटेड नेशन्स चिल्ड्रंस फंड की ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बेस्डर हैं। ऐसे में भारत से बौखलाए पाकिस्तान ने मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने एक फॉर्नल ने एक खत लिखा है। इस खत के लिए प्रियंका को पद से हटाने की मांग की गई है। अब प्रियंका को लेकर पाकिस्तान की शिकायत पर यूएन का जवाब आ गया है। 

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने व्यक्तिगत क्षमता पर बोलने का अधिकार रखती हैं। उन्होंने कहा है कि जब यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर्स अपनी निजी क्षमता में बोलते हैं, तब उनके पास उन मुद्दों पर बोलने का अधिकार होता है। जिसमें उनको दिलचस्पी है या फिर चिंता करते हैं। 

उन्होंने कहा है कि यूनिसेफ किसी भी तरह के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। प्रियंका को उन्हें अपनी रुचि और चिंता करने वाले मुद्दों पर बोलने का पूरा अधिकार है। इससे साफ हो गया है कि प्रियंका के ऊपर किसी भी तरह के प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

पाकिस्तान ने प्रियंका के खिलाफ लिखा खत

प्रियंका को पद से हटाने की मांग एक इवेंट में एक्ट्रेस के द्वारा दिए गए बयान के कारण की गई है। खत लिखकर कहा गया है कि पद से प्रियंका को हटाया जाए। 

हाल ही में देसी गर्ल ने ट्वीट करके भारतीय सेना की तारीफ की थी। जिस पर पाकिस्तानी एक्टिविस्ट आयशा मलिक भड़क गई थीं। वहीं, शिरीन ने ये खत यनिसेफ के कार्यकर्ता निदेशक को लिखा  है। इस खत में कश्मीर के मुद्दे पर भी बात की गई है।

उन्होंने कहा है कि मैं आपको बताना चाहती हूं आपने शातिं के प्रियंका चोपड़ा को यूएन गुडविल एबेस्डर नियुक्त किया है।  उन्होंने कहा है कि भारत की हिंदू राष्ट्रवादी नीति वाली सरकार कश्मीर में कश्मीरी मुसलमानों की सफाई का अभियान चला रही है।

प्रियंका ने अपने पॉजीशन पर रहते हुए भारत सरकार का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने भारत रक्षा मंत्री की तरफ से दी गई धमकी की सपोर्ट किया है। ये शांति और गुडविड नीति के खिलाफ है, जिसके लिए प्रियंका को नियुक्त किया गया है। मैं अनुरोध करती हूं कि प्रियंका को तुरंत प्रभाव से यूएन गुडविल एंबेस्डर के पद से डटाया जाए।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?