लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत से विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी चुप्पी का मतलब कमजोरी नहीं

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 15:03 IST

वहीं कंगना रनौत सोशल मीडिया के जरिए लगातार शिवसेना पर हमला बोल रही है। बीएमसी की जेसीबी चलने और तोड़फोड़ किए जाने के बाद से कंगना और भी ज्यादा आक्रामक हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी ना समझा जाए। रविवार को उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए ही कंगना रनौत की बातों का जवाब दिया है।

मुंबई के बीएमसी अधिकारियों द्वारा कंगना रनौत के कार्यालय के कुछ हिस्सों को गिराने के बाद से राज्य सरकार की लगातार आलोचना की जा रही है। शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कंगना रनौत भी लगातार हमला कर रही है।  रविवार को उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए ही कंगना रनौत की बातों का जवाब दिया है। उद्धव ठाकरे ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी ना समझा जाए। उन्होंने कहा कि अभी उनका ध्यान कोरोना पर है, वह सही समय पर इस पर बात करेंगे। ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। सर्वाधिक कोरोना केसों और सबसे अधिक मौतों वाले राज्य के सीएम ने कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए प्रभावी तरीके से काम कर रही है।

कंगना की टिप्पणी पर मचा हुआ है बवाल 

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ नहीं हैं जहां से वे अपना रोजगार, काम धंधा शुरू करते हैं। रनौत द्वारा हाल में मुंबई और पुलिस पर की गई टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। उद्धव ठाकरे ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ होते हैं जहां पर वे जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन कुछ लोग नहीं होते हैं।’’ 

कंगना भाजपा का ‘तोता’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अनिल भईया राजस्थान से आए और महाराष्ट्र को अपना घर बनाया। वह कट्टर शिवसैनिक थे।’’ इस बीच, महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने केंद्र द्वारा कंगना रनौत को वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराने के फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। विजय ने कहा कि केंद्र का फैसला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कंगना भाजपा का ‘तोता’ हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाउद्धव ठाकरेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच