BB13: 19वें हफ्ते में घरवालों को लगेगा झटका, ये दो दमदार प्रतियोगी होंगे घर बेघर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 7, 2020 04:04 PM2020-02-07T16:04:19+5:302020-02-07T16:04:19+5:30

पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं। फिनाले के इतने करीब आकर कौन एविक्ट होगा, फैंस में इस बात को जानने की बेसब्री बनी हुई है।

two celebs evictions on bigg boss last weekend ka vaar shocking | BB13: 19वें हफ्ते में घरवालों को लगेगा झटका, ये दो दमदार प्रतियोगी होंगे घर बेघर!

BB13: 19वें हफ्ते में घरवालों को लगेगा झटका, ये दो दमदार प्रतियोगी होंगे घर बेघर!

Highlightsबिग बॉस 13 अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। शो में अब कुछ ही सदस्य रह गए हैं।


बिग बॉस 13 अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। शो में अब कुछ ही सदस्य रह गए हैं। ऐसे में हर कोई शो को जीतने की दम लगाते नजर आ रहे हैं। चाहे टास्क हो या फिर कोई भी गेम हो कंटेस्टेंट जीतने के लिए पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। खबर के अनुसार इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स का घर से एविकेट होना लगभग तय माना जा रहा है।

पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं। फिनाले के इतने करीब आकर कौन एविक्ट होगा, फैंस में इस बात को जानने की बेसब्री बनी हुई है। फैंस की निगाह इस बात पर है कि फिनाले से पहले कौन होंगे वे प्रतियोगी जो घर से बाहर होंगे।

ऐसे में खबर के अनुसार वीकेंड के नार में सलमान खान डबल एविक्शन अनाउंस कर सकते हैं। मालूम हो ये बिग बॉस का आखिर वीकेंड का वार है। 15 फरवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है। फिलहाल घर के अंदर माहिरा शर्मा और आरती सिंह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर माने जा रहे हैं। ऐसे में संभव है कि इस वीक आरती और माहिरा की बिग बॉस जर्नी खत्म हो जाए।

डबल एविक्शन की खबर सही है कि नहीं इस बात से पर्दा जल्द ही उठ जाएगा। दरअसल फिनाले वीक में 5 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है।  20वें हफ्ते में 5 खिलाड़ी पहुंचे इसके लिए 2 सदस्यों का एविक्ट होना जरूरी है। हाल ही में खबर आई थी कि मिडवीक में माहिरा शर्मा शो से बाहर हो जाएंगी लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। ये महज अफवाह निकली है।

Web Title: two celebs evictions on bigg boss last weekend ka vaar shocking

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे