लाइव न्यूज़ :

Tunisha Sharma Death Case: मुंबई की वसई अदालत ने शीजान खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2022 14:23 IST

शीजान के वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सबूत नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतुनिषा के को-स्टार शीजान खान को रविवार को किया गया गिरफ्तारमुंबई की वसई कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैतुनिषा की मां की शिकायत पर शीजान के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

मुंबई: टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार हुए उनके को-स्टार शीजान खान को मुंबई की वसई कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शीजान के वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सबूत नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है।

शीजान को रविवार को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा (21) ने शनिवार को वसई इलाके में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

तुनिषा की मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

वालिव पुलिस थाने के थाना प्रभारी अधिकारी ने बताया कि शर्मा की मां की शिकायत पर वालिव पुलिस ने मृतका के साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान एम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

शनिवार को टीवी सेट पर किया था सुसाइड

यह घटना शनिवार को एक सेट पर हुई थी, जहां धारावाहिक ‘अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल’ की शूटिंग की जा रही थी।  शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ और ‘चक्रवर्तीन अशोक सम्राट’ के अलावा ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में अभिनय के जरिये पहचान हासिल की थी। 

एक-दूसरे से प्यार करते थे तुनिषा और शीजान

शर्मा की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनकी बेटी और खान एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने खान को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :मुंबई पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस