लाइव न्यूज़ :

Tunisha Sharma Death: तुनिषा ने जहां लगाई थी फांसी, वहां पहुंची फोरेंसिक टीम, अभिनेत्री और शीजान के कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 15:00 IST

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शीजान ने जांच अधिकारियों को बताया था कि तुनिषा के साथ उसके रिश्ते तीन महीने तक रहे और फिर दोनों की बनी नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देफोरेंसिक टीम धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर पहुची है।तुनिषा के साथी कलाकार शीजान खान का मोबाइल फोन और कपड़े जब्त कर लिए हैं।

मुंबईः मुंबई की एक विधि विज्ञान प्रयोगशाला का दल पालघर जिले में टेलीविजन धारावाहिक के उस सेट पर पहुंचा, जहां अभिनेत्री तुनिषा शर्मा शनिवार को मृत मिली थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फोरेंसिक दल ने तुनिषा द्वारा कथित रूप से फांसी के लिए इस्तेमाल क्रेप बैंडेज समेत अन्य सामग्री जब्त की।

अधिकारी के अनुसार, कलीना प्रयोगशाला के दल ने सोमवार को सेट का मुआयना किया और उन कपड़ों तथा आभूषणों को भी जब्त कर लिया जो तुनिषा (21) ने शनिवार को घटना वाले दिन पहले थे। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने तुनिषा के साथी कलाकार शीजान खान का मोबाइल फोन और कपड़े जब्त कर लिए हैं, जो उसने घटना वाले दिन पहन रखे थे।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को सेट पर मौजूद रहे लोगों समेत 16 लोगों के बयान दर्ज किये हैं। तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को शीजान (27) को गिरफ्तार कर लिया गया था। वसई के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शीजान ने जांच अधिकारियों को बताया था कि तुनिषा के साथ उसके रिश्ते तीन महीने तक रहे और फिर दोनों की बनी नहीं। उसने दोनों के बीच उम्र के अंतर का भी जिक्र किया।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि तुनिषा और शीजान ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के मद्देनजर अलग होने का फैसला कर लिया था। श्रद्धा की हत्या के मामले में उसके लिव-इन साथी आफताब पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में काम कर रही तुनिषा शनिवार को सेट पर वॉशरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरीश महाजन ने आरोप लगाया था कि तुनिषा की मौत ‘लव जिहाद’ का मामला है और राज्य सरकार ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़ा कानून लाने पर विचार कर रही है। महाजन की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा इस मामले को ‘लव जिहाद’ का बताकर जनता का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों से हटाना चाहती है।

टॅग्स :तुनिषा शर्माForensic Science Departmentमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया