लाइव न्यूज़ :

इस मशहूर अदाकारा को कोर्ट से मिली राहत, अक्सर निजी जिंदगी से जुड़े विवादों से बटोरी सुर्खियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 16, 2018 08:27 IST

तृषा कृष्णन  साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। तृषा का जन्म 4 मई 1983 को तमिलनाडु के चेन्‍नई में हुआ था।

Open in App

चेन्नई, 16 जूनः अभिनेत्री तृषा कृष्णन को राहत देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने साल 2010-11 से संबंधित आय का कथित तौर पर खुलासा नहीं करने पर 1.11 करोड़ रुपये के जुर्माने की आयकर विभाग की मांग को शुक्रवार खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एम सुंदर की पीठ ने कहा, 'हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि करदाता जानबूझकर आय छिपाने की दोषी नहीं है और आयकर अधिनियम के तहत जुर्माने के साथ अर्थदंड की हकदार नहीं है।' अदालत ने इसके साथ ही आयकर अपीलीय अधिकरण के आदेश के खिलाफ विभाग की अपील को खारिज कर दिया। अधिकरण ने अभिनेत्री पर जुर्माने को रद्द कर दिया था।

आपको बता दे, तृषा कृष्णन  साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। तृषा का जन्म 4 मई 1983 को तमिलनाडु के चेन्‍नई में हुआ था। उन्होंने ज्यादार फिल्में तमिल और तेलुगू भाषा में की हैं। मात्र 17 साल की उम्र में तृषा फिल्म इंडस्ट्री में आ गई थीं। तृषा ने अपने करियर में अब तक कुल 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक नंदी अवॉर्ड और एक इंटरनेशनल साउथ फिल्म अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।

तृषा कृष्‍णन के साथ अक्सर होता है कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। सबसे पहले उनका नाम साउथ के सुपरस्टार विजय से गया था और यह रिश्ता ज्यादा दिनों चल तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए थए। इसके बाद उनका नाम अभिनेता राणा दग्गूबती के साथ भी जुड़ा। इन दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?