लाइव न्यूज़ :

गुंजन सक्सेना की बायोपिक के टाइटल को अब तक नहीं मिली रक्षा मंत्रालय से मंजूरी, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 27, 2019 10:16 IST

भारतीय महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर फिल्म बन रही है। जिसमें लीड रोल में जाह्नवी कपूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आने वाली हैंफिल्म के नाम को अभी तक रक्षामंत्रालय से आधिकारिक मंजूर नहीं मिली है

धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर इन दिनों गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वह इस फिल्म में पहली हेलीकॉप्टर पायलट गुंजन के किरदार में नजर आ रही हैं।

गुंजन ने करगिल वॉर में हिस्सा लिया था। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू हो गई है। जिसकी जाह्नवी की पिक्स भी सामने आ चुकी हैं। टाइम्स की खबर अनुसार फिल्म का टाइटल 'करगिल गर्ल' रखा गाय है। लेकिन अभी इसे रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इसके पीछे का कारण क्या है।

जिस कारण से अभी तक फिल्म का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा अंगद बेदी भी दिखाई देंगे जो उनके भाई के किरदार में होंगे। पंकज त्रिपाठी फिल्म में गुंजन के पिता के रोल में नजर आएंहे। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के एयरफोर्स स्टेशन में हो रही है।   जाह्नवी कपूर की बॉलीवुड में यह दूसरी फिल्म है, वहीं यह पहली बार होगा जब वह बायॉपिक में काम कर रही हैं। कुछ समय पहले उनकी शूटिंग सेट से तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को हरी झंडी 

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर विक्रम बत्रा की बायॉपिक को रक्षा मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। यह फिल्म 'करगिल के शेर शाह' टाइटल से रिलीज होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट को भी मंजूरी मिल गई है। 

टॅग्स :जाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBig Boss 17: 'Orry करता क्या है?' आखिरकार ओरी ने खुद कर दिया खुलासा...

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया के रिश्ते पर लगी मुहर! इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर ने ब्लू कलर की मरमेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर ने ब्लैक जंपसूट पहन दिए किलर पोज, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?