लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर-3' की टली रिलीज डेट, निर्माताओं ने नई तारीख की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2022 14:38 IST

बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म की रिलीज की नई तारीख की जानकारी प्रोडक्शन बैनर ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा की। यश राज फिल्म्स ने एक ट्वीट में कहा, ''दिवाली 2023 पर टाइगर दहाड़ेंगे!

Open in App
ठळक मुद्दे ''टाइगर'' सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी। 'फैन' और 'बैंड बाजा बारात' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष शर्मा ने ही 'टाइगर थ्री' का निर्देशन किया है।टाइगर 3 फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

मुंबईः सलमान खान और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'टाइगर-थ्री' (Tiger 3) की रिलीज को दिवाली 2023 तक के लिए टाल दिया गया है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले 21 अप्रैल, 2023 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी।

बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म की रिलीज की नई तारीख की जानकारी प्रोडक्शन बैनर ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा की। यश राज फिल्म्स ने एक ट्वीट में कहा, ''दिवाली 2023 पर टाइगर दहाड़ेंगे! टाइगर-थ्री वाईआरएफ के 50 साल के साथ केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर देखें। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।''

वाईआरएफ के बैनर तले 'फैन' और 'बैंड बाजा बारात' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष शर्मा ने ही 'टाइगर थ्री' का निर्देशन किया है। ''टाइगर'' सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले ''एक था टाइगर'' (2012) और ''टाइगर जिंदा है'' (2017) को काफी सराहा गया था।

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!