लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' पर भी विवादों का साया, बढ़ी आमिर खान की मुसीबतें!

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 2, 2018 09:19 IST

Thugs of Hindostan Controversy: एक तरफ जहां फैंस फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं वही इस फिल्म के टाइटल और फिरंगी शब्द को लेकर विवाद पैदा हो गया है.

Open in App

मुंबई, 02 नवंबर: विवादों में ठग्स, आमिर-अमिताभ के खिलाफ मामला आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेताओं के खिलाफ जाति विशेष को अपमानित कर मानहानि करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का परिवाद दर्ज किया गया है. 

यह परिवाद दायर कराने वाले अधिवक्ता हंसराज चौधरी को गवाही के लिए 12 नवंबर को तलब किया गया है. बता दें कि फिल्म का टाइटल बदलने एवं मल्लाह के पहले फिरंगी शब्द हटाने संबंधी ज्ञापन दो दिन पहले निषाद समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा था. उनका कहना है कि मल्लाह जाति को फिरंगी मल्लाह शब्दों से संबोधित कर अपमानित किया गया है. दरअसल यह फिल्म एक अंग्रेजी उपन्यासकार के उपन्यास पर आधारित है जो आजादी के पूर्व आजादी के दीवानों को आतंकवादी, ठग आदि शब्द कहते थे. फिल्म में 1795 की घटना दिखाई गई है. परिवाद में कहा गया है कि फिल्म की कहानी केवल कानपुर जिले की है, फिर टाइटल 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' रखना फिल्मकारों की दुर्भावना दर्शाता है. फिल्म में आमिर खान को फिरंगी मल्लाह से संबोधित किया गया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि लोग निषाद-मल्लाह को ठग और फिरंगी समझेंगे.   

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानअमिताभ बच्चनकैटरीना कैफफातिमा सना शेख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?