लाइव न्यूज़ :

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ दिखेगी ये एक्ट्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2019 09:50 IST

Open in App

सोनम कपूर ने पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पैडमैन' में साथ काम किया था. यह जोड़ी एक बार फिर कॉप जॉनर वाली फिल्म 'सूर्यवंशी में नजर आ सकती है. खबरों के मुताबिक रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए हाल ही में सोनम को अप्रोच किया गया है. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने सोनम से बातचीत की है.

रोहित की पिछली फिल्म 'सिम्बा' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के 'सूर्यवंशी' वाले कैरेक्टर का एक छोटा-सा सीन दिखाया गया था. इसके अलावा फिल्म के एक गाने में 'गोलमाल' की स्टारकास्ट नजर आई थी. इसके बाद से ही संकेत मिल गए थे कि रोहित की आने वाली फिल्में 'सूर्यवंशी' और 'गोलमाल 5' हैं.

हाल में आई खबरों के मुताबिक रोहित पहले 'सूर्यवंशी' को कम्पलीट करना चाहते हैं. इसके बाद वह 'गोलमाल' सीरीज की अगली फिल्म पर फोकस करेंगे. सोनम कहती हैं, समलैंगिक होना गलत नहीं सोनम की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हो गई है. उन्होंने इसमें पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम किया है.

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम ने कहा कि समलैंगिक होना गलत नहीं है. उन्होंने कहा, ''किसी चीज पर ठप्पा लगा देना एक मुद्दा है. समलैंगिक होना मुद्दा नहीं है. फिल्मों और फैशन के क्षेत्र में कुछ लोग समलैंगिक हैं. उसमें कुछ भी गलत नहीं है बल्कि एक सम्मान की भावना है. जैसे, यदि आप एक अभिनेत्री हैं तो ऐसा माना जाता है कि आपमें नैतिकता कम है.

एक फैशन मॉडल को नशे में धुत्त दिखाया जाता है. हर जगह रूढ़ीवादी लोग होंगे और मेरा प्रयास रूढि़यों को तोड़ने का है. रूढ़ीवादी बहुत ही खतरनाक होते हैं.'' सोनम ने यह भी कहा कि उनकी ताजा फिल्म में उनके किरदार की प्रेम कहानी को यथासंभव प्रामाणिक रूप से दिखाया गया है.

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टीसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस